हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि सेवई रेसिपी – Sewaiya Recipe in Hindi, सामग्री, सेवई रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।
सेवई रेसिपी – Sewaiya Recipe in Hindi
सेवई रेसिपी बनाने के लिए बहुत ही कम सामान लगता है, और यह बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। सेवई बनाने के लिए ड्राय फ्रूट भी अपने पसन्द से ले सकते है। सेवइयों को आप अगर ठण्डी करके खाएंगे तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जाएगा। यह एक पारम्पारिक रेसिपी है। अक्सर हम लोगो के घरो में त्योहारों पर मीठी सेवइया बनाई और खाई जाती है। जो हम लोगो को बहुत ही पसन्द आता है।

सेवई रेसिपी बनाने की सामग्री –
- घी – दो चम्मच
- रोस्टेड सेवईया – एक पैकिट
- ड्राई फ्रूट – अपनी पसन्द के अनुसार
- फुल क्रीम दूध – आधा लीटर
- चीनी – तीन बड़े चम्मच
- इलाइची पावडर – आधा छोटा चम्मच
सेवई रेसिपी बनाने की विधि –
- आज हम सेवई कि बहुत ही टेस्टी और बहुत ही आसानी से बन जाने वाली रेसिपी लेकर आए हैं। यहां पर हमने एक पैन लिया है। पैन में हम दो चम्मच घी ऐड कर लेते हैं। उसके बाद हम रोस्टेड सेवईया लेंगे अगर आपकी सेवईया कच्ची वाली हैं। तो भूनने में थोड़ा टाइम लगेगा, कि हमने यहां पर रोस्टेड सेवईया लिया हुआ है, इसलिए जल्दी होगा।
- सेवईयो को भूनने से इसका टेस्ट और भी बढ़ जाएगा। आप इसको बिना भूने भी बना सकते हैं। अब यहां पर हमने कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट ले लिए हैं। सेवईयो के साथ हम इसे भी थोड़ा सा भून लेते हैं। आप ड्राई फ्रूट अपने पसंद से और क्वांटिटी अपने हिसाब से रख सकते हैं। धीमी आँच पर 1 मिनट के लिए हम इसको भून लेते हैं। बातों ही बातों में हमने इनको भून लिया है।
- अब यहां पर हमने आधा लीटर दूध लिया है। हमने दूध को पहले से उबाल लिया था। इसको भी सेवइयों के साथ ऐड कर लेंगे। हम लगातार चलाते रहेंगे, आप यहां पर गैस की फ्लेम को मीडियम रखिए। एकबार उबाल आ जाने के बाद हम गैस की फ्लेम को लोपर कर देते हैं। यहां पर हम इसको टेस्ट को बढ़ाने के लिए एक बड़ा चम्मच मिल्क पावडर ऐड कर लेंगे और चलाते हुए पकाएंगे साथ में हम चीनी भी ऐड कर लेंगे।
- यहां पर हमने तीन चम्मच चीनी ऐड किया है। अगर आपको मीठा ज्यादा पसंद हो तो आप एक चम्मच चीनी और ऐड कर सकते हैं। हम यहां पर इस रेसिपी को दो लोगो के लिए बना रहे हैं। इसलिए हमने सारी क्वांटिटी कम ली है। अगर आप ज्यादा लोगों के लिए बनाएं उस समय आप सारी चीजों की क्वांटिटी बढ़ा दीजिएगा। यहां पर हमने आधा छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर ऐड कर दिया है।
- आप देख सकते हैं सेवई हमारी पक गई हैं। इस स्टेज पर हम गैस बंद कर देते हैं। क्योंकि ठंडे होने के बाद सेवइयां और भी गाढी हो जाएंगी। हम इसको सर्व कर लेते हैं। सेवइया हमारी कम समय में और झटपट से बन जाने वाली रेसिपी तैयार है। अगर आप इसको फ्रिज में रखकर खाएंगे तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जाएगा। आपको जैसे पसंद हो आप वैसे खाइए अब यहां पर हम ड्राय फ्रूट्स से गार्निशिंग कर लेते हैं।
सुझाव –
- सेवइया बनाने के लिए आप या तो रोस्टेड सेवइया लीजिये, या फिर बिना रोस्टेड सेवइया लीजिए दोनों तरीके से सेवइया अच्छी बनती है।
- सेवई बनाने के लिए आप फुल क्रीम दूध लीजिएगा, जिससे सेवइया अच्छी बनेगी।
- सेवइयों को गाढ़ा करने के लिए आप इसमें कस्टर्ड पावडर या फिर मावा ऐड कर सकते है।
- अगर आप सेवइयों को ठण्डा करके खाएंगे तो इसका टेस्ट और भी अच्छा हो जायेगा।
यह भी पढ़े :-
- ब्रेड चाशनी कैसे बनायें? – Bread Chasni Recipe in Hindi
- मटर पनीर की रेसिपी – Matar Paneer Recipe in Hindi
- गाजर की बर्फी – Carrot Burfi Recipe in Hindi
- मटर का निमोना – Matar Nimona Recipe in Hindi
- गोंद और मेवे की बर्फी – Gond ki Barfi Recipe in Hindi
- फ्राइड राइस – Veg Fried Rice Recipe in Hindi
- पके हुए पपीते का हलवा – Papaya Halwa Recipe in Hindi
- सूजी का हलवा – Suji Ka Halwa in Hindi
- Homemade Mango Juice Recipe – मैंगो जूस
- आलू की कचौड़ी – Aloo Kachori Recipe in Hindi
- साबूदाना पापड़ रेसिपी – Sabudana Papad in Hindi
- दही शर्बत – Dahi Sharbat Recipe in Hindi
- सेब की प्यूरी – Apple Puree For Baby
- सूजी के पापड़ – Suji ke Papad Recipe in Hindi
- सेब की खीर रेसिपी – Apple Kheer Recipe in Hindi
- आम का मीठा अचार – Aam ka Mitha Achar Recipe in Hindi
- आम का चटपटा अचार – Aam Ka Achar Recipe In Hindi
निष्कर्ष –
तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि सेवई रेसिपी – Sewaiya Recipe in Hindi, सामग्री, सेवई रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।