गाजर की बर्फी – Carrot Burfi Recipe in Hindi – Gajar Ki Barfi Recipe

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे, गाजर की बर्फी – Carrot Burfi Recipe in Hindi – Gajar Ki Barfi Recipe, सामग्री, गाजर की बर्फी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

गाजर की बर्फी – Carrot Burfi Recipe in Hindi – Gajar Ki Barfi Recipe

आज हम बनाने जा रहे है गाजर की बर्फी, जो हम नए तरीके से और होटल वालों की तरह बनाएंगे तो चलिए गाजर की बर्फी बनाना स्टार्ट करते हैं। सबसे पहले गाजर की बर्फी में पड़ने वाली आवश्यक सामग्री को तैयार करते हैं।

सामग्री

  1. गाजर – आधा किलो
  2. घी – 2 से 3 चम्मच
  3. चीनी – 5 बड़े चम्मच
  4. मिल्कपावडर (खोया ) – 4 बड़े चम्मच
  5. गार्निशिंग के लिए – ड्राई फ्रूट

गाजर की बर्फी बनाने की विधि

  1. इन सर्दियों में एकबार गाजर की बर्फी तो बनाना बनता है यहां पर हमने आधा किलो लाल वाली गाजर ले ली है गाजर को हमने पहले से ही साफ करके रखा। अब हम गाजर को छीन लेते हैं। और साथ में गाजर के आगे और पीछे के डंठल को हटा देंगे गाजर को कद्दूकस कर लेते हैं।
  2. कढ़ाई में हम 2 से 3 बड़े चम्मच घी ADD करेंगे। गाजर को भून लेते है। यहां पर गाजर को भूनते भूनते कलर चेंज हो गया है।
  3. एक गिलास के लगभग दूध ADD कर लेंगे, जिससे गाजर पककर सॉफ्ट हो जाएंगे लो फ्लेम पर हम बीच-बीच में ढककर गाजर को पका लेंगे और साथ में थोड़ी-थोड़ी देर पर हम गाजर को चलाते रहेंगे।
  4. हम इसमें चार बड़े चम्मच मिल्क पाउडर ऐड करेंगे। गाजर को चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लेते हैं। आप यहां पर मिल्कपाउडर की जगह मावे का भी Use कर सकते हैं।
  5. हम चीनी ऐड करेंगे। यहां पर 5 बड़े चम्मच चीनी Add किया है। क्योंकि गाजर भी मीठी होती है आपको जैसे भी मीठा कम या ज्यादा पसंद हो लीजिएगा। हम चलते हुए पका लेते हैं
  6. .गाजर कढ़ाई अच्छे से छोड़ रही है, अब हम इस स्टेज पर गैस बंद कर देते हैं, साथ में हमें प्लेट में घी लगा लेंगे।
  7. गाजर को एक प्लेट में निकल कर के अच्छे से फैला देंगे, अगर आपके पास बर्फी जमाने वाला टिन है। तो उसमें जमा सकते है, नही तो आप प्लेट या थाली किसी में भी जमा सकते हैं। हम ऊपर से कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट से गार्निशिंग कर देंगे, आप चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं। हम इसे 4 से 5 घंटे तक सेट होने के लिए छोड़ देंगे चार-पांच घंटे के बाद हमने चेक किया बर्फी हमारी सेट हो गई है।
  8. यहां पर आपको जो भी साइज पसंद हो, आप बर्फी को उस साइज में कट कर सकते है। गाजर की बर्फी बहुत ही अच्छी बनी थी।

सुझाव

  • बर्फी बनाने के लिए आपको लाल वाली गाजर लेना है।
  • हमे गाजर को घी में ही भूनना है। जिससे बर्फी खाने में अच्छी लगे।
  • गाजर को तबतक भूनेगे, जबतक कलर चेंग न हो जाये।
  • बर्फी में चीनी डालते समय छोड़ा ध्यान दीजिएगा, क्योकि गाजर भी मीठी होती है।
  • आप बर्फी बनाते समय मेवा (खोया) की जगह मिल्कपावडर ले सकते है।
  • आप बर्फी को जमाते समय प्लेट में घी जरूर लगाना। जिससे बर्फी निकलने में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष

दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि, गाजर की बर्फी – Carrot Burfi Recipe in Hindi – Gajar Ki Barfi Recipe, सामग्री, गाजर की बर्फी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए