हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि सेब की खीर रेसिपी – Apple Kheer Recipe in Hindi, सामग्री, सेब की खीर रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।
सेब की खीर रेसिपी – Apple Kheer Recipe in Hindi
सेब की खीर बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने में कम समय और कम मेहनत लगती है। और यह सभी खीर से हटकर है। सेब की खीर दूध से बनने वाली मिठाई है। इस खीर का टेस्ट बहुत ही अच्छा आता है। इस खीर को बनाने के लिए पहले सेब को कद्दूकस करके पकाया जाता है, उसके बाद हमने दूध को पहले से गाढ़ा करके रखा है। उस दूध की बनी रबड़ी में पकाया हुआ सेब ठण्डा करके मिक्स कर देते है। आप खीर को गाढ़ा करने के लिए इसमें कंडेन्स मिल्क भी ऐड कर सकते है।
सेब की खीर बनाने की सामग्री –
- सेब – एक
- दूध – 100ml
- चीनी – चार से पाँच चम्मच
सेब की खीर बनाने की विधि –
- एक पैन में हम 100ml के करीब दूध ले लिया है। दूध को गर्म होने के लिए रख देते हैं। अच्छे से साफ करके हमने यहां पर एक सेब ले लिया है। सेब को छील लेते हैं। क्योंकि हम इस रेसिपी को सेब से बनाएंगे। हम यहां पर खीर थोड़ी सी बना रहे हैं। इसलिए हमने एक सेब लिया है, अगर आप खीर की क्वांटिटी ज्यादा रखना चाहते हैं। तो यहां पर दो सेब ले सकते हैं।
- इधर दूध में भी उबाल आ गया है। हम दूध को लो फ्लेम पर चलाते हुए पकाएंगे, क्योंकि हमें दूध को गाढा करना है। खीर बनाने में हम मावे का use बिल्कुल भी नहीं करेंगे। इसलिए हम दूध को गाढ़ा करते हैं। अब हम सेब को कद्दूकस कर लेते हैं। आप यहां पर बारीक वाले ग्रेटर से ही ग्रेट करिएगा। हमने सेब को कद्दूकस कर लिया है।
- यहां पर दूध भी गाढ़ा हो रहा है। हम दूध को बीच-बीच में चलाते रहेंगे इधर हम दूसरे गैस पर फिर से पैन ले लेते हैं। हमें सेब को लो फ्लेम पर भून लेना है। गैस की फ्लेम को लोफर ही रखेंगे। हम सेब को तब तक पकाएंगे। जब तक कि सेब गल न जाए और इसका कलर चेंज ना हो जाए। सेब को चलाते हुए बीच-बीच में हम ढकते रहेंगे। इससे सेब पकाने में आसानी होगी। धीरे-धीरे आप देखेंगे की इसका कलर चेंज होने लगा है। सेब पक गया है।
- इसमें हम चार से पाँच चम्मच चीनी ऐड कर लेते हैं। आप यहां पर मीठा अपने टेस्ट के हिसाब से ऐड करिएगा। हम सेब की खीर को चलाते हुए पकाएंगे। क्योंकि अब चीनी पक गया है। तो यह तली में बहुत जल्दी-जल्दी लगेगा। थोड़ी-थोड़ी देर पर हम इसको ढकते रहेंगे और बीच-बीच में चलाते रहेंगे। यहां पर सेब हमारा पक गया है। हमने जो दूध गैस पर रखा था। वह भी गाढ़ा हो गया है। दूध के ठंडा होने के बाद में अब हम सेब को दूध में ऐड कर लेते हैं।
- गैस की फ्लेम को मीडियम पर कर एक उबाल आने देते हैं। यहां पर उबाल आ गया है। फिर से हम गैस की फ्लेम को लोफर कर देते हैं। सेब की खीर बहुत ही टेस्टी है। टेस्टी होने के साथ-साथ यह सेब की खीर बहुत ही हेल्दी होती है। हमारा कम समय में बनने वाला नाश्ता तैयार है। एक बार आप भी इस खीर को बनाकर जरूर से ट्राई कीजिएगा।
सुझाव –
- सेब की खीर में कंडेन्स मिल्क भी ऐड कर सकते है। जितना कम या ज्यादा कंडेन्स मिल्क रहेगा उसी हिसाब से खीर मीठी रहेगी।
- सेब की खीर को गाढ़ा बनाने के लिए रबड़ी या फिर पनीर को कद्दूकस करके खीर में ऐड कर सकते है।
- सेब की खीर बनाते समय ध्यान देने योग्य बाते यह है कि सेब को पकाने के बाद तुरन्त ही गर्म दूध में नहीं ऐड करना है, नहीं तो खीर फट जाएगी।
यह भी पढ़े –
- ब्रेड चाशनी कैसे बनायें? – Bread Chasni Recipe in Hindi
- मटर पनीर की रेसिपी – Matar Paneer Recipe in Hindi
- गाजर की बर्फी – Carrot Burfi Recipe in Hindi
- मटर का निमोना – Matar Nimona Recipe in Hindi
- गोंद और मेवे की बर्फी – Gond ki Barfi Recipe in Hindi
- फ्राइड राइस – Veg Fried Rice Recipe in Hindi
- पके हुए पपीते का हलवा – Papaya Halwa Recipe in Hindi
- सूजी का हलवा – Suji Ka Halwa in Hindi
- Homemade Mango Juice Recipe – मैंगो जूस
- आलू की कचौड़ी – Aloo Kachori Recipe in Hindi
- साबूदाना पापड़ रेसिपी – Sabudana Papad in Hindi
- दही शर्बत – Dahi Sharbat Recipe in Hindi
- सेब की प्यूरी – Apple Puree For Baby
- केले की खीर – Banana ki Kheer Recipe in Hindi
निष्कर्ष –
तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि सेब की खीर रेसिपी – Apple Kheer Recipe in Hindi, सामग्री, सेब की खीर रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।