आम का चटपटा अचार – Aam Ka Achar Recipe In Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि आम का चटपटा अचार – Aam Ka Achar Recipe In Hindi, सामग्री, आम का चटपटा अचार रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

आम का चटपटा अचार – Aam Ka Achar Recipe In Hindi

आम का अचार बनाना बहुत ही आसान है। यह अक्सर आम के सीजन में गर्मियों में बनाया जाता है। इस टाइम पर धूप भी अच्छी होती है। क्योकि अचार धूप अच्छी तरह से पकाने पर खराब नहीं होगा और सालो तक चलेगा। आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है। कुछ लोग आम का मीठा अचार खाना पसन्द करते है। तो कुछ लोग तीखा अचार खाना पसन्द करते है। अचार को चटपटा बनाने के लिए आप अपने पसन्द अनुसार मसाले add कर सकते है। आप नमक भी अपने टेस्ट के हिसाब add कर सकते है।

आम का चटपटा अचार बनाने की सामग्री –

  1. आम – तीन किलो
  2. नमक – स्वादानुसार
  3. हल्दी पावडर – 50gms
  4. भुनी हुई धनिया पावडर – 50gms
  5. हींग – एक चम्मच
  6. लाल मिर्च का पावडर – आवस्यकतानुसार
  7. लहसुन की कली – 100gms
  8. सरसो का तेल – आवस्यकतानुसार

आम का चटपटा अचार बनाने की विधि –

  1. दोस्तों आज हम आम के अचार की रेसिपी लेकर आये है। यहाँ पर हमने कच्चे आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में कट करके साफ कर लिया है। अब इसमें हम हल्दी और नमक लगाते हैं। हल्दी और नमक लगाने से क्या होगा की हमारे अचार लंबे समय तक चलेंगे। हल्दी और नमक को अच्छे से मिक्स करके हम इसको धूप में सुखाएंगे। हम जो अचार बनाने जा रहे हैं। यह लंबे समय तक चलेगा, बिल्कुल भी खराब नहीं होगा।
  2. आप अचार जितनी क्वांटिटी में बना रहे हैं। उसी क्वांटिटी में हम मसाले add करेगे। हम यहां पर 3 किलो आम का अचार बना रहे हैं। इसलिए हमने सारे मसाले इसी हिसाब से लेंगे। हम मसाले में लाल मिर्च का पाउडर, भुनी हुई धनिया का पावडर, हींग, इस समय गर्मिया चल रही है, और आम का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में हम आम का अचार बनाकर सालो तक स्टोर करके खाते हैं।
  3. हमने अचार में हल्दी और नमक अच्छे से लगा लिया है। अब इसको हम धूप में लेकर जाते हैं। आप इसको किसी भी साफ कपड़े पर अच्छे से फैला दीजिएगा। जिससे की धूप बराबर से लगे हमें आम को बहुत ज्यादा नहीं सुखाना है। बस इसको थोड़ा सा ही सुखाना है। 3 से 4 घंटे के धूप में अच्छे से सूख गया है। अब हम इसमें लगे हुए जाली को निकाल लेंगे। या फिर आप कह सकते हैं। कि आम के अंदर के पतले छिलके को निकाल देंगे। क्योंकि अचार बनाने के बाद या गलेगा नहीं और खाने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।
  4. यहां पर हमने धनिए को भून करके पीस लिया है। उसको ले लेते हैं, और दो बड़े चम्मच हल्दी पाउडर add करेंगे। हमने 100 ग्राम के करीब लहसुन की कलियों को कूट लिया है। उसको भी इसी मसाले में मिक्स कर लेते हैं। इसके बाद में हम नमक एड करेंगे। नमक आप अपने हिसाब से add करिएगा। नमक add करने के बाद हम सरसों का तेल add करेंगे।
  5. मसाले में तेल ज्यादा ही लगता है। जिससे मसाले और आम अच्छे से मिक्स हो जाए। हाथों से अच्छे से हम चलाते हुए मिक्स कर लेंगे। आम और मसाले अच्छे से मिक्स हो गए हैं। इसके बाद हम इसको डिब्बे में रखकर धूप में सूखने के लिए रखेंगे। अचार को हम 10 से 15 दिन तक अच्छी धूप में सुखाएंगे। दो से तीन दिन के बाद हम अचार में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करके ऊपर से एड कर लेंगे।

सुझाव –

  1. आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ो में कट कर लेते है। अगर आम का तीखा अचार बना रहे है, तो आम खट्टा वाला लीजिएगा। इससे अचार अच्छा बनेगा।
  2. आम का अचार बनाने के लिए पहले आप आम में हल्दी और नमक लगाकर धूप में सुखा दीजियेगा।
  3. मसाले और तेल अचार में कम या ज्यादा आप अपनी हिसाब से मिक्स कर सकते है। जितने क्वांटिटी में अचार रहेगा उसी हिसाब से मसाले ऐड करेंगे।
  4. अचार को आपको तेज धूप में 10 से 15 दिन तक सुखाना है। जिससे अचार लम्बे समय तक चलेगा बिल्कुल भी खराब नही होगा।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि आम का चटपटा अचार – Aam Ka Achar Recipe In Hindi, सामग्री, आम का चटपटा अचार बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए