पना फुलौरी रेसिपी – Pholourie Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि पना फुलौरी रेसिपी – Pholourie Recipe in Hindi, सामग्री,पना फुलौरी रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

पना फुलौरी रेसिपी – Pholourie Recipe in Hindi

पना फुलौरी एक पारम्परिक रेसिपी है। जो हमारे घर में बहुत पहले से बनती चली आ रही है। इसका स्वाद खाने में बहुत ही बेहतरीन लगता है। पना फुलौरी आप मट्ठे की जगह इमली की भी बना सकते है। इसका भी टेस्ट बहुत ही अच्छा आता है।

पना फुलौरी रेसिपी बनाने की सामग्री –

फुलौरी की सामग्री –
  1. बेसन – 500gms
  2. हल्दी पावडर – आधा चम्मच
  3. जीरा – एक छोटी चम्मच
  4. नमक – स्वादानुसार
  5. बेसन और मट्ठे का घोल तैयार कर लेते है।
पना की सामग्री –
  1. तेल – 2 चम्मच
  2. मेथी – आधी छोटी चम्मच
  3. हल्दी पावडर – 2 चम्मच हल्दी को पहले से भिगोकर रखना है, उसे add करेंगे।
  4. बेसन और मट्ठे का घोल
  5. गुड़ – 400gms
  6. नमक – स्वादानुसार

पना फुलौरी रेसिपी बनाने की विधि –

  1. दोस्तों आज हम पन्ना फुलौरी की रेसिपी लेकर आए हैं। हमने यहां पर दो बर्तन में बेसन लिया हुआ है। सबसे पहले हम दो चम्मच हल्दी पानी में भिगोकर के रख देते हैं। आपको इसको पहले से भिगोकरके रखना है। इसके बाद में जो बड़े बर्तन का बेसन था। उसकी हम पकौड़ी बनाएंगे इसलिए इसमें कुछ चीजों को add करते हैं।
  2. जैसे की हमने यहां पर आधा चम्मच हल्दी पाउडर add किया है। एक चम्मच के करीब हम जीरा add करेंगे। थोड़ा-थोड़ा पानी add करके हम गाढ़ा बैटर तैयार करेंगे। बेसन और मटठे ( लस्सी ) का घोल बनाकर तैयार कर लेंगे। हमने जो अलग से प्लेट में बेसन निकाल करके बेसन रखा था उसको एक बड़े से बर्तन में हम ट्रांसफर कर लेते हैं। उसके बाद हम इसमें मट्ठा डाल करके अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  3. हमने तेल पहले ही गर्म होने के लिए रख दिया था। तेल हमारा गर्म हो गया है। तेल मीडियम गर्म होना चाहिए। ज्यादा गर्म तेल में तलने पर पकोड़े ऊपर से तो पक जाएंगे लेकिन अन्दर से कच्चे रहेंगे। मीडियम फ्लेम पर पकौड़ी में अच्छा कलर आने पर तल लेते है। इसी तरह से हम बाकी के भी पकौड़ी बनाकर तैयार कर लेते है। हमने सारी पकौड़ी बनाकरके तैयार कर लिया है। अब कढ़ाई में जो स्ट्रा तेल है। क्योंकि फुलौरी बनाने में हमें थोड़ा सा ही तेल लगेगा।
  4. इसी तेल में हम मेथी दाना add करेंगे थोड़ा-सा सिक जाने के बाद हम इसमें हल्दी add करेंगे। हमने जो हल्दी पहले से भिगो करके रखी थी। इसको भी add कर देते है। मीडियम फ्लेम पर हम हल्दी को चलाते हुए अच्छे से पका लेते हैं। हमे लगातार चलाते रहना है। हम देखेंगे की हल्दी का कलर चेंज होने लगा है। इसके बाद में हमने जो बेसन का घोल बनाकरके रखा था। उसको add कर देते हैं। अच्छे से चलाते हुए मिक्स करेंगे।
  5. इसके बाद हमें इसमें पानी add करना है। अब हमें फुलौरी को लगातार चलाते रहना है। एक भी मिनट के लिए रुकना नहीं है। कल्छी को नीचे से ले जाते हुए चलाइए क्योंकि बेसन बहुत जल्दी तली में लग जाता है। थोड़ी देर के बाद इसमें झाग बनने लगा है। पने में उबाल आने वाला है। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि कढ़ाई में से पना नीचे ना गिरे आपने इमली का पना तो कई बार बनाया और खाया होगा। एकबार इस तरह से मट्ठे का पना बनाकर देखिए, आपको बहुत ही पसंद आएगा।
  6. हमें पने को बहुत ही अच्छी तरह से पकाना है। हमने यहां पर कटोरी में गुड को छोटे-छोटे रखा है। इसको भी add कर देते हैं। जितना खट्टा आपका मट्ठा रहेगा, उसी हिसाब से हम गुड add करेंगे। चलाते हुए हम गुड को add कर देते हैं। आपको लगातार चलाते रहना है। अब हम यहां पर नमक भी एड करेंगे। हमने एक चम्मच नमक add किया है। नमक add करने के बाद हम फिर से इसको चलाएंगे।
  7. जब तक हमारा पना बन नहीं जाता, हमें इसे लगातार चलाते रहना है। आप देख रहे हैं की पकाने के बाद इसका कलर चेंज हो गया है। अब हमने जो फुलौरी बना के रखी है, उसे add कर देते हैं। तभी खाने में अच्छा लगेगा। हमारी पना फुलौरी बन गयी है, अब हम गैस बंद कर देते है।

सुझाव –

  1. पना फुलौरी को मट्ठे और इमली दोनों से बना सकते है।
  2. अगर आप मटठे की पना-फुलौरी बना रहे हो, तो जितना खट्टा आपका मटठा रहेगा, उसी हिसाब से गुड़ add करेंगे।
  3. फुलौरी का बैटर बहुत ही सॉफ्ट होना चाहिए। जिससे फुलौरी फूली-फूली बने।
  4. हमे पने में पड़ने वाली हल्दी को पहले से भिगोकर रखना है।
  5. हमे पने को तबतक पकाना है, जबतक की पकते हुए इसका कलर चेंज न हो जाये। फिर लास्ट में फुलौरी डालकर थोड़ी देर पकाकर गैस बंद कर देंगे।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि पना फुलौरी रेसिपी – Pholourie Recipe in Hindi, सामग्री, पना फुलौरी रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए