फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी – How to make Fruit Custard

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी – How to make Fruit Custard, सामग्री, फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी – How to make Fruit Custard

फ्रूट कस्टर्ड बनाना बहुत ही आसान है। इसमें आप अपने पसन्द के फल ले सकते है। जो फल आपको ज्यादा पसन्द है, उनका उपयोग कर सकते है। आप इसमें फ्लेबर वाले कस्टर्ड पावडर ले सकते है। आपको कस्टर्ड पावडर डायरेक्ट गर्म दूध में नहीं डालना है। कस्टर्ड मिल्क को ठण्डा करके ही हम दूध में add करेंगे। क्योकि गर्म दूध में add करने पर इसका टेस्ट अच्छा नहीं आएगा।

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री –

  1. दूध – आधा लीटर
  2. कस्टर्ड पाउडर – दो बड़े चम्मच
  3. चीनी – तीन बड़े चम्मच
  4. फ्रूट – अनार, सेब, केला

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि –

  1. सबसे पहले हम दूध को उबाल लेंगे। दूध को उबालने के लिए यहां पर हमने पैन में आधा लीटर दूध ले लिया है। दूध गरम होने लगा है। यहां पर हम बहुत ही टेस्टी और बहुत ही हेल्दी रेसिपी बनाने चल रहे हैं। हम यहां पर बनाएंगे फ्रूट कस्टर्ड इधर दूध गरम हो रहा है।
  2. यहां पर हमने कटोरी में दो बड़े चम्मच के लगभग कस्टर्ड पाउडर लिया है। हम दूध में कस्टर्ड पाउडर को मिक्स करके ऐड करेंगे। हम कस्टर्ड पाउडर को डायरेक्ट गर्म दूध में नहीं ऐड करेंगे। इससे क्या होगा कि लम्स पड़ जाएंगे। आप यहां पर थोड़ा-थोड़ा ऐड करिए और चलाते रहिए। अब हम यहां पर फिर से उबाल आने देते हैं। हम चलाते हुए दूध को गाढ़ा होने देते हैं। यहां पर दूध में दोबारा से उबाल आ गया है।
  3. इस टाइम पर हम गैस की फ्लेम को लो टू मीडियम कर देंगे, हम यहां पर तीन चम्मच चीनी ऐड कर रहे हैं। चीनी ऐड करने के बाद हमें अभी और पकाना है। इस रेसिपी को आप बनाकर जरूर से ट्राय कीजिएगा। यहां पर हमारा कस्टर्ड वाला मिल्क तैयार हो गया है। हम गैस बन्द कर देते है। क्योंकि ठंडा होने पर यह और भी गाढ़ा हो जाएगा।
  4. हमने यहा पर कुछ फ्रूट को कट कर लिया है। हम कस्टर्ड मिल्क को एक बाउल में ट्रांसफर कर लेते हैं। हमने जो फ्रूट कट किया था। उसको भी इसी में ऐड कर लेंगे। आप यहां पर फ्रूट अपने पसंद से ले सकते हैं। हमने यहां पर केला, सेब और अनार लिया है। इन सारी चीजों को मिक्स कर लेते हैं।
  5. इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा आता है। हम फ्रूट कस्टर्ड को सर्व कर लेते हैं। कस्टर्ड मिल्क को 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजियेगा। कस्टर्ड मिल्क को ठंडा हो जाने के बाद इसमें कटे हुए फ्रूट मिलाइए। उसके बाद खाकर देखिएगा, इसका स्वाद दुगुना हो जाएगा। यकीन मानिए इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है। हम यहां पर कुछ अनार के दानों से गार्निशिंग कर लेते हैं।

सुझाव –

  1. आपको जब भी फ्रूट कस्टर्ड बनाना हो, आप ताजे फलो का उपयोग करे। जब कस्टर्ड मिल्क बन जाए, तभी फलो को कट करियेगा।
  2. फ्रूट कस्टर्ड आप कोई भी फ्लेबर का कस्टर्ड पावडर ले सकते है।
  3. कस्टर्ड पावडर को आपको डायरेक्ट गर्म दूध में नहीं add करना है। पहले ठण्डे दूध में add करके मिक्स कर लेते है। फिर उसको गर्म दूध में add करना है।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी – How to make Fruit Custard, सामग्री, फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए