आम का मीठा अचार – Aam ka Mitha Achar Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि आम का मीठा अचार – Aam ka Mitha Achar Recipe in Hindi, सामग्री, आम का मीठा अचार रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

आम का मीठा अचार – Aam ka Mitha Achar Recipe in Hindi

गर्मीयो का मौसम आ गया है। और आम का सीजन शुरू हो गया है। इस समय कच्चे आम से स्वादिष्ट अचार बनाये जाते हैं। आम का अचार तीखा हो या फिर मीठा हर कोई पसंद करता हैं। भारत मे आम का अचार बहुत ही जोरो से बनाया और खाया जाता है। आज हम आप लोगो के साथ आम के मीठे अचार की रेसिपी लेकर आए है, जिसको आप बहुत ही आसानी से बनाना सीख जाएंगे। आम के मीठे अचार को आप दाल-चावल, रोटी, पूरी, कचौड़ी, आलू का पराठा, या फिर सादा पराठा किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं।

आम का मीठा अचार बनाने की सामग्री –

  1. आम – 1 किलो
  2. हल्दी पावडर – 2 चम्मच
  3. नमक – स्वादानुसार
  4. भुनी धनिया का पावडर – 5 से 6 बड़ा चम्मच
  5. गुड़ – 1 किलो
  6. लालमिर्च का पावडर – 2 से 3 बड़ा चम्मच
  7. तेल – आवस्यकतानुसार

आम का मीठा अचार बनाने की विधि-

  1. दोस्तों आज हम आपको मीठा अचार बनाना बताएंगे। मीठा अचार बनाने के लिए यहां पर हमने आम को छील करके कट कर लिया है। कट करने के बाद आपको एक बार साफ पानी से धुल लेना है।
  2. इसके बाद हम हल्दी और नमक लगाएंगे। हल्दी और नमक लगाने से अचार लंबे समय के लिए चलेगा, आपको हल्दी और नमक अच्छे से मिक्स कर लेना है। जब यह आम के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएगा, तब हम इसको धूप में सुखाएंगे।
  3. हमने इसके पहले आपके साथ आम के तीखे वाले अचार की रेसिपी शेयर की थी। आप उसको भी बनाना सीख सकते है। हम आमको धूप में सुखाने के लिए ले आए हैं। आप साफ कपड़े पर धूप में अच्छे से आम को फैला दीजिएगा। कुछ समय के बाद आम सूख गए हैं।
  4. सबसे पहले हम भुने धनिया का पावडर add करेंगे इसके बाद हम लाल मिर्च का पावडर और हल्दी पावडर भी add कर लेते हैं। साथ में हम नमक भी ऐड करेंगे नमक और मिर्ची थोड़ा कम ही डालना है। क्योंकि हम आम का मीठा अचार बना रहे हैं।
  5. इसके बाद में हम गुड को छोटे-छोटे में तोड़कर डाल देते है। जितनी मात्रा में आम रहेगा उतनी ही मात्रा में गुड़ रहेगा। दोनों की क्वांटिटी बराबर रहेगी। इसके बाद में तेल add करेगे, तेल की मात्रा आप अपने हिसाब से रख सकते है।
  6. हाथों से चलाते हुए हमने अचार को अच्छे से मिक्स कर लिया। अचार में मसाले अच्छे से मिक्स हो गए है। आप इस आम के मीठे अचार को रोटी के साथ या फिर पराठे के साथ खाएंगे दोनों के साथ अच्छा लगेगा।

सुझाव –

  1. आम के मीठे अचार को आप कई तरीके से बना सकते है। अचार को आप गैस पर भी बना सकते हो और धूप में भी बना सकते हो।
  2. आम के अचार को अगर आप हल्दी, नमक लगाकर बनाते है। तो अचार लम्बे समय तक चलेगा, बिल्कुल भी खराब नही होगा।
  3. आम से आप चटनी, आम की लौंजी ,आम का तीखा वाला अचार, आम का मीठा अचार बना सकते है।
  4. अगर आप आम को स्टोर करके रखना चाहते है, तो आप को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर धूप में सुखाकर मिक्सी में पीसकर अमचुर पावडर तैयार कर सकते है। जो लम्बे समय तक चलेगा।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि आम का मीठा अचार – Aam ka Mitha Achar Recipe in Hindi, सामग्री, आम का मीठा अचार बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए