आलू बेसन का नाश्ता रेसिपी – Aaloo aur Besan ka Nasta in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि आलू बेसन का नाश्ता रेसिपी – Aaloo aur Besan ka Nasta in Hindi, सामग्री,आलू बेसन का नाश्ता रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

आलू बेसन का नाश्ता रेसिपी – Aaloo aur Besan ka Nasta in Hindi

आलू और बेसन का नाश्ता बहुत ही मजेदार होता है। यह सभी को पसन्द आता है। चाय के साथ अगर हम इस नाश्ते को बनाकर खाएंगे तो हमे बहुत पसन्द आएगा। इस नाश्ते को आप जब भी छोटी मोटी भूख लगे तब खा सकते है। बेसन और आलू से बने हुए नाश्ते को आप कभी भी बनाकर enjoy कर सकते है। यह नाश्ता अन्दर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी होता है।

आलू बेसन का नाश्ता बनाने की सामग्री –

  • बेसन – एक कटोरी
  • जीरा – आधा चम्मच
  • कुटी हुई लाल मिर्च – आधा चम्मच
  • हरा धनिया – आवस्यकतानुसार
  • नमक – टेस्ट के हिसाब से
  • हींग – एक चुटकी
  • तेल – तलने के लिए
  • आलू – एक मीडियम साइज की

आलू बेसन का नाश्ता बनाने की विधि –

  1. आज हम आपके लिए एक नए रेसिपी लेके आए हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। बेसन और आलू का मजेदार नाश्ता बनाने के लिए यहां पर हमने एक बर्तन लिया है। इसमें हम सारी चीज ऐड करेंगे। सबसे पहले हम एक कटोरी बेसन लेंगे। बेसन को कटोरे में ट्रांसफर कर लेते हैं।
  2. यहां पर हम आधा चम्मच के लगभग जीरा ऐड कर लेते हैं। आधा ही चम्मच के करीब कुटी हुई लाल मिर्च ले लेते है। वरना आप लाल मिर्च का पाउडर भी ले सकते हैं। अगर आप ज्यादा तीखा खाना पसन्द करते हो तो यहां पर बारीक कटी हुई हरी मिर्च ऐड कर लेते हैं। नाश्ता बनाने के लिए हम हरा धनिया भी ऐड कर लेते हैं। अब यहां पर टेस्ट के हिसाब से नमक ऐड कर लेंगे। इन सारी चीजों को मिक्स करते हुए थोड़ा-थोड़ा पानी ऐड करेंगे।
  3. यहां पर हमने एक कटोरी में पानी लिया है। पानी को इकट्ठा ऐड नहीं करेंगे। आप इसको चलाते रहिए और थोड़ा-थोड़ा पानी ऐड करिए, नहीं तो बेसन में लम्स बन जाएंगे हमें बैटर को पतला ही रखना है। क्योंकि हमें बेसन के बैटर को पकाना है। पकाते समय यह बैटर गाढा हो जाएगा। हमें यहां पर बैटर मोटा लग रहा था। इसलिए हमने पानी और ऐड कर लिया है। हमारा बेसन का बैटर बन गया है।
  4. हमने यहां पर आलू को उबाल करके छील लिया है। हम आलू को कद्दूकस कर लेंगे। यहां पर हमने आलू को कद्दूकस कर लिया है। हम यहां पर एक पैन लेंगे। पैन में तेल ऐड कर लेते हैं। इसके बाद में हम एक चुटकी हींग ऐड करेंगे। क्योंकि हम नाश्ता बेसन से बना रहे हैं। बेसन जल्दी डाइजेस्ट नहीं होता है। अब हम बेसन के घोल को पैन में ऐड कर लेते हैं।
  5. पहले हम चम्मच से घोल को अच्छे से चला लेंगे। उसके बाद में ऐड करेंगे नहीं तो बेसन नीचे बैठे रहेंगे। लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए हम बैटर को पका लेते हैं। आप यहां पर बैटर को लगातार चलाते रहिएगा। क्योंकि इस टाइम पर बेसन गाढ़ा हो जाने के बाद में तली में लगने लगता है। घोल को पकाने में लगभग 5 से 6 मिनट लगेंगे। अगर हम इस नाश्ते को इस प्रक्रिया से बनाएंगे तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है। आप इसको चलाने का बराबर ध्यान रखें।
  6. क्योंकि बैटर जैसे-जैसे गाढ़ा होगा। किनारे और तली में लगता रहता रहेगा। बेसन को पकाते समय अगर आप नॉन स्टिक का बर्तन use कर रहे हैं। तो अच्छी बात है। वरना आप तेल थोड़ा सा ज्यादा use करिएगा। क्योंकि बेसन तली में लगने का चांस ज्यादा रहता है। बेसन गाढ़ा हो गया है। अब हमने जो कद्दूकस करके आलू रखा था। इसको ऐड कर लेते हैं। यहां पर हम बेसन और आलू को अच्छे से मिक्स कर लेते हैं। मिक्स करते हुए हमें थोड़ी देर और पकाना है।
  7. थोड़ी देर के बाद बैटर हमारा गाढ़ा हो गया है। और तली छोड़ने लगा है। अभी हम बैटर को थोड़ा ठंडा होने देते हैं। तब तक हमने थाली में तेल लगा लिया है। अब हम इस बैटर को थाली में निकाल लेते हैं। आप यहां पर हाथों की सहायता से या या स्पून से इसको अच्छे से सेट कर लीजिएगा। बैटर यहां पर सेट हो गया है। आप इसको अपने मनचाहे सेब में कट करिएगा। हम यहां पर इसके पीस को निकाल लेते है। अब हम इसको फ्राय कर लेंगे।
  8. आप यहां पर इस नाश्ते को सेलो फ्राय या डीप फ्राय दोनों कर सकते हैं। हम डीप फ्राय करेंगे हमने कढ़ाई में तेल ऐड कर लिया है। तेल गरम हो गया है। ज्यादा गर्म तेल में तलने पर यह ऊपर से तो पक जाएंगे, लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे। आप यहां पर एक-एक पीस को अच्छे से तेल में ऐड करिएगा। नहीं तो ऐड करते समय छींटे भी उठते हैं। जलने का डर भी रहता है।
  9. इस टाइम पर हम गैस की फ्लेम को लो पर कर देंगे, हमें ऐड करने के बाद तुरंत नहीं पलटना। जब नाश्ता नीचे से थोड़ा करारा हो जाए। तब इसको पलट लेते हैं। उलटे-पलटते हुए नाश्ते को अच्छे से सेक लेते हैं। इसका कलर चेंज हो गया है। अभी हमें थोड़ा और पकाना है, जिससे नाश्ता एकदम क्रिस्पी बने अच्छा कलर आ गया है। नाश्ता बनकर तैयार हो गया है। इसको हम एक प्लेट में निकाल लेते हैं। बाकी के बचे हुए नाश्ते को इसी प्रक्रिया से बना लेते हैं। हमारा नाश्ता बनके तैयार है।
आलू बेसन का नाश्ता रेसिपी – Aaloo aur Besan ka Nasta in Hindi

सुझाव –

  1. आलू और बेसन के नाश्ते को आप पहले से बनाकर रख सकते है, और जब भी खाने का मन करे तब तेल में तल कर खा सकते है।
  2. बेसन का नाश्ता आप जब भी बनाएं तब ध्यान दे कि बेसन पका हुआ होना चाहिए।
  3. आप इस नाश्ते को अपने मन चाहे आकार में कट कर सकते है।
  4. आलू और बेसन के इस नए नाश्ते को आप चाय के साथ या फिर चटनी, कैचप से भी एन्जॉय कर सकते है।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि आलू बेसन का नाश्ता रेसिपी – Aaloo aur Besan ka Nasta in Hindi, सामग्री, आलू बेसन का नाश्ता रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए