जामुन का जैम रेसिपी – Jamun Jam Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि जामुन का जैम रेसिपी – Jamun Jam Recipe in Hindi, सामग्री, जामुन का जैम बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

जामुन का जैम रेसिपी – Jamun Jam Recipe in Hindi

बारिश का मौसम शुरू हो गया है। और साथ ही जामुन का सीजन शुरू हो गया है। जामुन एक ऐसा फल है, जो गर्मी और बरसात के मध्य में कम समय के लिए आता है और 3 से 4 हफ्तों के बीच में इसका सीजन समाप्त हो जाता है। जामुन सिर्फ खाने में बहुत ही स्वादिस्ट फल है। जामुन का सेवन करने से हमारा हेल्थ अच्छा रहता है। लेकिन जामुन का सीजन बहुत कम समय के लिए आता है। जल्द ही चला जाता है। ऐसे में लोग सिर्फ एक ही महीने तक अच्छे जामुन का लुफ्त उठा सकते हैं। आपको अब जामुन खाने के लिए पूरे सालभर इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अब आप हर समय जामुन का मजा ले सकते है। क्योकि आज हम आपको जामुन का जैम बनाना बताएंगे, जिसे बनाकर आप सालभर के लिए स्टोर करके रख सकते है। यह बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है।

जामुन का जैम बनाने की सामग्री –

  1. जामुन – 500gms
  2. चीनी – 2 से 3 बड़ा चम्मच

जामुन का जैम बनाने की विधि –

  1. दोस्तों आज हम जामुन की बहुत ही मजेदार सी रेसिपी लेकर आए हैं। हमने यहां पर जामुन को साफ करके एक प्लेट में निकाल लिया है। इसके बाद हम जामुन के फल और बीच को अलग कर लेते हैं। क्योंकि हम जो रेसिपी बनाने जा रहे हैं, उसमें हमें पल्प का ही use करना है।
  2. हम इसको मिक्सी के जार में डालकर के ग्राइंड कर लेंगे, जामुन की प्यूरी तैयार है। इसके बाद में हम इसको एक भागोने में ट्रांसफर कर लेंगे। आप कोई भी बड़े बर्तन में ट्रांसफर कर लीजिएगा। जिसमें आप यह रेसिपी बनाने वाले हो, क्योंकि हम जामुन का जैम बनाएंगे।
  3. अब हम दो चम्मच चीनी एड कर लेते हैं। अगर आप मीठा थोड़ा ज्यादा खाना पसंद करते हो, तो चीनी बड़ा लीजिएगा गैस पर हम भगोने को रख देते हैं। लगातार चलाते हुए हम जैम तैयार करेंगे, इसमें बहुत ही अच्छा कलर निकल करके आया है। आप जामुन की और भी रेसिपी बना सकते हैं। गर्मियों में जामुन बहुत ही आसानी से मिलता है।
  4. आप जामुन का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करियेगा, क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे सेहत के लिए काफी लाभकारी होते है। हमें लो फ्लेम पर जैम बनाकर तैयार करना है। और जैम को लगातार चलाते रहना है। जैम का रंग गाढ़ा हो गया है। जैम हमारा बन गया है, आप इस जैम को ब्रेड या फिर पॉव के साथ एन्जॉय कर सकते है। जामुन के जैम को लम्बे समय के लिए स्टोर करके रख सकते है।

सुझाव –

  1. जामुन का जैम आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर सालो तक एन्जॉय कर सकते है। यह बिल्कुल भी खराब नही होगा।
  2. जामुन के जैम में आप शुगर या ब्राउन शुगर दोनों ऐड कर सकते है।
  3. जैम को लो फ्लेम पर गाढा होने तक पकाना है। जिससे यह स्वादिष्ट लगे और जल्दी खराब न हो।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि जामुन का जैम रेसिपी – Jamun Jam Recipe in Hindi, सामग्री, जामुन का जैम रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए