चना चाट रेसिपी बनाने का तरीका – Chana Chaat Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि चना चाट – Chana Chaat Recipe in Hindi, सामग्री, चना चाट रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

चना चाट – Chana Chaat Recipe in Hindi

हेलो एवरीवन मैं हूं श्रद्धा आपका हमारे चैनल में स्वागत है आज हम आपके लिए एक नई रेसिपी लेकर आए हैं। चना चाट बनाना बहुत ही आसान है। आप इसको घर में रखे सामानो से बना सकते है। हम आपको ठेले वालो की तरह चना चाट बनाना बताएंगे। चना चाट को आप बनाकर जब भी छोटी-मोटी भूख हो खा सकते है। चना चाट भारत का बहुत ही लोकप्रिय नाश्ता है। और यह जगह पर अलग-अलग स्वाद वाला मिलता है। चना चाट में कोई-कोई आलू का use करते है, तो कई लोग खट्टी, मीठी चटनी का उपयोग करते है। कई जगह पर इसमें इमली की चटनी तो कई जगह पर नींबू का रस add किया जाता है। चना चाट अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरह से बनाया जाता है।

चना चाट बनाने की सामग्री –

  1. उबले हुए काले चने – एक कटोरी
  2. टमाटर – एक मीडियम साइज का
  3. प्याज – एक
  4. लहसुन की कली – 3 से 4
  5. मूली – बारीक कटी हुई
  6. जीरा पावडर – आधा छोटा चम्मच
  7. काला नमक – आधा छोटा चम्मच
  8. सादा नमक – स्वादानुसार
  9. नीबू का रस – एक चम्मच
  10. हरीमिर्च – एक
  11. नमकीन – इच्छानुसार

चना चाट बनाने की विधि –

  1. आज हम घर पर रखे सामानो से बहुत ही टेस्टी नाश्ता बनाने चल रहे हैं। यहां पर हमने एक कटोरे में उबले हुए काले चने ले लिए हैं।
  2. यहां पर हम एक बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज ऐड कर लेते हैं। साथ ही साथ इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए यहां पर हमने तीन-चार लहसुन की कलियों को बारीक काट लिया है। बारीक कटी हुई मूली और हरि मिर्ची को भी ले लेते हैं। इन सारी चीजों को ऐड करने से इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा आएगा।
  3. यह सारी चीज हम लोगों के घर में हमेशा उपलब्ध होती हैं। इसलिए आज हम ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको आप घर में रखे सामानो से आसानी से बना सकते हैं। हम नमकीन को भी इसी में मिक्स कर लेते हैं। आप इस रेसिपी को भीगे हुए कच्चे चने से भी बना सकते हैं। इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए भुने हुए मूंगफली का दाना ऐड कर लेते हैं।
  4. साथ में हम जीरा पाउडर भी ले लेते हैं। जीरे को हमने भून कर पीस लिया था। काला नमक टेस्ट के हिसाब से सादा नमक इन सारी चीजों को हम मिक्स कर लेंगे यहां पर चटपटा फ्लेवर देने के लिए आप नींबू का रस भी ऐड कर सकते हैं। हमारा चटपटी चने चाट बनकर तैयार हो गई है। ऊपर से हरी मिर्ची और नमकीन से गार्निशिंग कर लेंगे। अब हम चना चाट को एक कटोरी में सर्व कर लेते है।

सुझाव –

  • चना चाट बनाने के लिए आपको काले चने को उबाल करके लेना है।
  • चना चाट को टेस्टी बनाने के लिए आपको नीबू का रस ऐड करना चाहिए।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि चना चाट – Chana Chaat Recipe in Hindi, सामग्री, चना चाट बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए