गुड़ और मुरमुरे की चिक्की रेसिपी – Gud aur Murmure ki Chikki recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि गुड़ और मुरमुरे की चिक्की रेसिपी – Gud aur Murmure ki Chikki recipe in Hindi, सामग्री, गुड़ और मुरमुरे की चिक्की रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

गुड़ और मुरमुरे की चिक्की रेसिपी – Gud aur Murmure ki Chikki recipe in Hindi

गुड़ और मुरमुरे की चिक्की बनाने के लिए मुरमुरा ताजा लेना चाहिए। बस इस बात का ध्यान रहे कि मुरमुरा कुरकुरा रहे। चिक्की बनाने के लिए हमे गुड़ को खूब अच्छी तरीके से पकाना है। जब गुड़ अच्छे से पक जायेगे। तब वह पानी में डालने पर टूटने लगेंगे। तभी चिक्की हमारी क्रिस्पी बनेगी। इस चिक्की को आप एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते है। यह बहुत ही झटपट और बहुत ही आसानी से बन जाने वाली चिक्की की रेसिपी है।

गुड़ और मुरमुरे की चिक्की बनाने की सामग्री –

  1. गुड़ – एक कप
  2. मुरमुरा (लाई) – 3 कप
  3. घी – एक चम्मच

गुड़ और मुरमुरे की चिक्की बनाने की विधि –

सबसे पहले हमे लाई को भुनाना है। दो से तीन मिनट में अच्छे से क्रिस्पी हो जाएंगे। लाई भुन गये है। अब हम कढ़ाई में एक चम्मच घी ऐड कर लेते हैं। इसके बाद हम गुड डाल देते हैं। आप यहां पर गुड को ग्रेट करके या छोटे टुकड़ों में करके भी ले सकते हैं। आप गुड को छोटे टुकड़े में ही लीजिएगा। क्योंकि हम इसमें पानी नहीं ऐड करेंगे। अगर गुड़ बड़े टुकड़े में रहेगा, तो यह मेल्ट होने से पहले ही जल जाएंगे। अगर आपके गुड छोटे टुकड़े में रहेंगे तो आसानी से धीरे-धीरे मेल्ट हो जाएंगे। आपको यहां पर गैस की फ्लेम को लो पर रखना है। हमें गुड को अच्छी तरह से पकाना है। आप देख सकते हैं गुड में झाक आना शुरू हो गया है। और गुड का कलर भी चेंज हो गया है। अब हम यहां पर आपको एक ट्रिक देते हैं। आपको कैसे पता चलेगा की गुड हमारा पक गया है। आपको एक प्लेट या कटोरी में पानी ले लेना है। आपको गुड के कुछ बूंद को इसमें टपका लेना है। इसके बाद इसको निकाल करके हम हाथों से तोड़ेंगे। जब आसानी से टूट जाएगा तो समझना की गुड हमारा पक गया है। यहां पर थोड़ा सा मीठा सोडा ऐड करते हैं। गुड के साथ मीठे सोडे को भी अच्छे से मिक्स कर लेंगे। इसके बाद हमने जो लाई भून करके रखी थी। उसको हम इसी गुड में ऐड कर लेते हैं। लो फ्लेम पर अच्छे से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लेंगे। जब दोनों चीज आपस में अच्छे से मिल जाएंगे तो हम गैस की फ्लेम को बंद कर देंगे इधर हम प्लेट में घी लगा लेंगे। अब हम इस मिश्रण को घी लगे हुए प्लेट में अच्छे से फैला लिया है। अब इसमें हम कट का निशान लगा लेंगे। आप अपने पसंद में लाई के बर्फी टुकड़े को कट कर सकते हैं। इस चिक्की को आप महीनो तक स्टोर करके रख सकते हैं। इस चिक्की को आप एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते है। जिससे चिक्की सीलेना और लंबे समय तक चले। यह चिक्की बहुत ही कम समय में और बहुत ही आसानी से बन जाती है। इसको आप कभी भी बना सकते हैं।

सुझाव –

  1. गुड़ और मुरमुरे की चिक्की बनाने के लिए लाई ताजी लेनी चाहिए। ताजी लाई से चिक्की अच्छी बनती है।
  2. चिक्की बनाने से पहले गुड़ को अच्छी तरह पकाना चाहिए। जिससे चिक्की कुरकुरी बने। हमे गुड़ को बीच-बीच में चलाते हुए। पानी में डालकर चेक कर ले। जब तक की गुड़ टूटने न लगे।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि गुड़ और मुरमुरे की चिक्की रेसिपी – Gud aur Murmure ki Chikki recipe in Hindi, सामग्री, गुड़ और मुरमुरे की चिक्की रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए