बेसन कढ़ी रेसिपी – Besan ki Kadhi Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि बेसन कढ़ी रेसिपी – Besan ki Kadhi Recipe in Hindi, सामग्री, बेसन कढ़ी रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

बेसन कढ़ी रेसिपी – Besan ki Kadhi Recipe in Hindi

बेसन की कढ़ी उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध रेसिपी है। बेसन की कढ़ी में हमे बहुत ही कम सामान की जरुरत पड़ती है। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। बेसन की कढ़ी को आप रोटी या फिर चावल के साथ खा सकते है।

बेसन कढ़ी रेसिपी बनाने की सामग्री –

  1. बेसन – एक कटोरी
  2. लस्सी – एक लीटर
  3. जीरा – आधा चम्मच
  4. मेथी – आधा चम्मच
  5. अदरख – एक इंच
  6. हल्दी पावडर – आधा चम्मच
  7. कुटी हुई लाल मिर्च – आधा चम्मच
  8. नमक – स्वादानुसार
  9. हराधनिया – आवस्यकतानुसार

तड़के के लिए सामग्री –

  1. सरसो का तेल – 2 चम्मच
  2. जीरा – आधा चम्मच
  3. कड़ीपत्ता – 7 से 8
  4. साबूतमिर्च – 2

बेसन कढ़ी रेसिपी बनाने की विधि –

  1. आज हम बहुत ही चटपटी और बहुत ही आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसके लिए हमने यहां पर एक कटोरी बेसन लिया है। इस बेसन को हमें बराबर-बराबर भागों में बांटना है। क्योंकि हम यहां पर बेसन की कढ़ी बनाने जा रहे हैं। कढ़ी बनाना बहुत ही आसान है। बस हमें छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है। थोड़ा-थोड़ा पानी ऐड करके हम बेसन को अच्छे से फैट लेते हैं। आप यहां पर बेसन को हाथों से या चम्मच से फैट सकते हैं। हमें बेसन को बहुत ही अच्छे से फेटना है। बेसन का पेस्ट तैयार कर लेना है। क्योंकि हम इस बेसन से पकौड़ी बनाने वाले हैं। जितना अच्छा बेसन फेटा रहेगा। हमारी पकौड़ी उतनी ही सॉफ्ट बनेगी। यहां पर बैटर हमारा गाढ़ा लग रहा है। इसलिए हमने यहाँ पर दो चम्मच पानी add किया है। अब बैटर की कन्सिसटेन्सी सही लग रही है। बैटर पोरिंग कन्सिसटेन्सी में होना चाहिए। अब हम बैटर को 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ देती हूं।
  2. तब तक के लिए हम आगे की तैयारी करते हैं। यहां पर हमने एक गिलास लस्सी ले लिया है। लस्सी में हम बेसन को ऐड कर लेंगे। हमने कटोरी में जो बेसन निकाल करके अलग रखा था। उसको लस्सी के साथ फैट लेते है। लस्सी और बेसन को हमें अच्छे तरीके से फेटना है। हम कढ़ी के साथ बेसन को जितने अच्छे से फेटेंगे हमारी कढ़ी उतनी ही अच्छी बनेगी। इसमें बिल्कुल भी लम्स नहीं रहना चाहिए।
  3. इधर हमने कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दिया है। तेल गरम हो गया। मैं फिर से एक बार फेट करके पकौड़ी बना लेते है। आप चाहे तो स्पून से या फिर हाथों से भी पकौड़ी बनाकर तैयार कर सकते हैं। कढ़ी में दोनों तरह की पकौड़े बहुत ही अच्छी लगती हैं। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है। कि पकौड़ी तलते समय तेल को कम लेंगे तभी हमारी पकौड़ी फूली और सॉफ्ट बनेगी। एक बार में जितनी पकौड़ी आ जाए। हम उतनी पकौड़ी तल लेते है। इसी तरह से बाकी की पकौड़े बनाकर तैयार कर लेंगे।
  4. इधर हमने जो लस्सी में बेसन मिलाकर फेट करके रखा था। उसको भी ले लेते हैं। यहां पर बैटर गाढ़ा लग रहा था। इसलिए हमने इसमें तीन कटोरी पानी ऐड किया है। अब हम स्पून से चला कर देख लेते हैं। इसकी कंसिस्टेंसी कैसी है। आप इसको दही से भी बना सकते हैं। यहां पर बेसन का चार गुना पानी लगेगा।
  5. यहां पर हम एक पैन लेंगे पैन में हम सरसों का तेल ऐड कर लेंगे। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें हम जीरा और मेथी दोनों ऐड कर लेंगे। जीरा और मेथी दोनों का टेस्ट कढ़ी में बहुत ही अच्छा लगता है। यहां पर हम कद्दूकस किया हुआ अदरख भी ऐड कर लेंगे। अदरख से भी कढ़ी का टेस्ट बढ़ जाता है। इसको भी भून लेते हैं। अब हमने जो लस्सी और बेसन फैट करके रखा। उसको ऐड कर लेते हैं। हम कढ़ी को लगातार चलाते रहेंगे नहीं तो कढ़ी फट जाएगी। इस बात का हमें विशेष ध्यान देना है। अब हम इसमें आधा चम्मच के करीब हल्दी पाउडर ऐड कर लेते हैं। अगर आप हल्दी ज्यादा ऐड करेंगे। तब भी कढ़ी में अच्छा कलर नहीं आएगा। आप यहां पर लाल मिर्च पाउडर भी ऐड कर सकते है। लेकिन इससे कढ़ी में कलर अच्छा नहीं आएगा। हमने यहां पर आधा चम्मच कुट्टी हुई लाल मिर्च add किया है। इससे कढ़ी का टेस्ट अच्छा हो जायेगा।
  6. कढ़ी को लगातार चलाते रहेंगे और नमक को एकदम लास्ट में ऐड करेंगे। यहां पर कढ़ी में उबाल आ गया है। अब हम गैस की फ्लेम को लोपर कर देते हैं। और कढ़ी को लगातार चलाते हुए पका लेंगे। कढ़ी हमारी पककर आधी हो गई है। अभी हमें कढ़ी को और पकाना है हम कढ़ी को चलाते रहेंगे। हम लो फ्लेम पर 5 से 10 मिनट तक और पका लेंगे। इससे पकौड़े सॉफ्ट हो जाएंगे। कढ़ी और अच्छे से पक जाएगी। कढ़ी हमारी पक गई है। हमने गैस बंद कर दिया है।
  7. कढ़ी का कलर बहुत ही अच्छा आया है। हमने तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म कर लिया है। उसमें हम जीरा ऐड करेंगे। जीरा चटकने के बाद हम उसमें 7 से 8 कड़ी पत्ते और दो सबूत लाल मिर्च ऐड कर लेंगे। इन सारी चीजों को पकने देते हैं। इसमें हम लाल मिर्च का पाउडर भी ऐड कर लेंगे और तड़का तैयार हो गया है। हम कढ़ी में तड़का लगा देते हैं। हमारी चटपटी और मजेदार कढ़ी बनकर तैयार हो गई। ऊपर से आप हरा धनिया भी ऐड कर सकते है।

सुझाव –

  1. कढ़ी के लिए लस्सी या फिर दही खट्टी होनी चाहिए। जिससे कढ़ी अच्छी बनेगी।
  2. पकौड़ी को बनाने से पहले बेसन के बैटर को अच्छी तरह से फैट लेना है। पकौड़े तलने के बाद सॉफ्ट बनेगे।
  3. अगर आप कढ़ी में तड़का लगाएंगे तो कढ़ी का टेस्ट और भी बढ़ जायेगा।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि बेसन कढ़ी रेसिपी – Besan ki Kadhi Recipe in Hindi, सामग्री, बेसन कढ़ी रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए