लहसुनी पालक रेसिपी – Lehsuni Palak Recipe in Hindi 

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि लहसुनी पालक रेसिपी – Lehsuni Palak Recipe in Hindi, सामग्री, लहसुनी पालक रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

लहसुनी पालक रेसिपी – Lehsuni Palak Recipe in Hindi 

लहसुनी पालक बनाने के लिए हमे एक पंच पालक की जरुरत पड़ती है। या फिर आप जितनी मात्रा में सब्जी बनाना चाहते है। उस हिसाब से पालक ले सकते है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इस लिए हमे अपने आहार में पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। चाहे आप जूस बनाकर पीजिये या फिर सब्जी बनाकर खाइए आपको पालक जरूर खाना चाहिए। इसलिए हमने यहाँ पर लहसुनी पालक की रेसिपी बनाई है। जो आपको बहुत ही पसन्द आएगा। इसको बच्चे और बड़े सभी पसन्द करेंगे। आप सब्जी को रोटी या फिर गर्मागर्म चावल के साथ खा सकते हो।

लहसुनी पालक बनाने की सामग्री –

  1. पालक – एक पंच
  2. चीनी – एक चम्मच
  3. नमक – स्वादानुसार
  4. सरसो का तेल – 4 से 5 बड़ा चम्मच
  5. जीरा – एक चम्मच
  6. हरीमिर्च – दो से चार
  7. प्याज – 1 मीडियम साइज का
  8. टमाटर – 1 मीडियम साइज का
  9. हल्दी पावडर – आधा चम्मच
  10. धनिया पावडर – आधा चम्मच
  11. बेसन – एक बड़ा चम्मच

लहसुनी पालक रेसिपी बनाने की विधि –

  1. आज हम आप लोगो के साथ में शेयर करने चल रहे है। लहसुनी पालक की रेसिपी जिसे बनाना बहुत ही आसान है। और यह बहुत ही कम सामानो से बनकर तैयार हो जाता है। तो चलो बनाना शुरू करते है। पलाक की बहुत ही मजेदार सी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। जिसको आप चावल,या फिर रोटी के साथ खा सकते है। यहां पर हमने एक गडडी पालक लिया है। पालक को अच्छे से धुलकर के साफ कर लिया है। हम पालक को कूकर में उबाल लेते हैं। इसलिए हमने कूकर में पालक और थोड़ा सा पानी डाल कर उबाल लेते है। हमें सीटी नहीं लगाना है। बस हमें पालक को थोड़ा सा ही उबालना है। आप कूकर की जगह पर पैन या कड़ाई में भी पालक को उबाल सकते है।
  2. पालक को उबालते समय अगर आप उसमें एक चम्मच चीनी add कर देते है। तो इससे पालक का हरापन बना रहता है। ठंडा होने के बाद हम इसको ग्राइंड कर लेंगे यहां पर हमने पालक को ग्राइंड कर लिया है। पैन में हम 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल ऐड करेंगे। अब इसमें एक चम्मच जीरा add कर देते है। जीरा चटकने के बाद हम इसमें हरिमिर्च ऐड कर देंगे। यहां पर हमने एक हरि मिर्च को बारीक कट करके ऐड किया है।
  3. साथ में हम एक मीडियम साइज के प्याज को कट करके ऐड कर लेते हैं। प्याज का कलर चेंज हो जाने के बाद में हम इसमें हल्दी पाउडर ऐड करेंगे और साथ में हम धनिया पाउडर भी ऐड करेंगे। यहां पर हम आधे-आधे चम्मच दोनों चीजों को ऐड करेंगे एक बड़ा चम्मच हमने यहां पर बेसन ऐड किया है। बेसन ऐड करने से सब्जी बहुत ही अच्छी बनेगी। आप देख सकते हैं इसमें फेने निकल रहे है। जब यह फेने शांत हो जाएंगे तब इसका मतलब हमारा बेसन पक गया है।
  4. हमने यहां पर एक मीडियम साइज के टमाटर को बारीक-बारीक कट कर लिया है। इन टमाटरो को भी हम बेसन के साथ भून लेंगे। तो हम थोड़ा सा नमक ऐड करेंगे। आप जब भी टमाटर ऐड करिए। तब थोड़ा सा नमक ऐड कर देंगे। तो टमाटर जल्दी गल जाएंगे।
  5. अब हम इसमें ग्राइंड किया हुआ पालक ऐड कर देंगे साथ में हम इसके साथ थोड़ा-सा पानी भी ऐड करेंगे ज्यादा नहीं बस हमें थोड़ा सा ही पानी ऐड करना है। जिससे यह सब्जी अच्छे से पक जाए हमने नमक पहले भी ऐड किया था। इसलिए हम टेस्ट के हिसाब से नमक add करेंगे।
  6. इस टाइम पर आप चीनी भी add कर सकते है। अगर आप पालक उबालते समय चीनी न add किए हो तो आप सब्जी में चीनी add कर सकते है। चीनी ऐड करने से पालक का कलर हरा बना रहेगा और चीनी टेस्ट को भी बैलेंस करेगी यहां पर सब्जी पक गई है। सब्जी को एक मिनट और पकाकर गैस बंद कर देते हैं।
  7. यहां पर हम सब्जी के लिए तड़का तैयार करते हैं। हम तड़का पैन में यहां पर सरसों का तेल ऐड करेंगे। साथ में हम तेल के गरम हो जाने पर जीरा ऐड करेंगे। जीरा के सिख जाने पर हम यहां पर लहसुन की कलियों को ऐड करेंगे। थोड़ा सा पक जाने के बाद हमने यहां पर एक लाल मिर्च को तोड़ करके ऐड किया है। तड़का हमारा तैयार हो गया, सब्जी में तड़का लगा देंगे हमारी टेस्टी और मजेदार लहसुनी पालक तैयार है। एक बार आप भी सब्जी को बनाकर जरूर से ट्राई कीजिएगा और हमें बताइए की आपकी सब्जी कैसे बनी थी।
लहसुनी पालक

सुझाव –

  • लहसुनी पालक बनाने के लिए पालक एकदम फ्रेश लेना चाहिए। ताजी पालक की रेसिपी बनाकर खाने से एक तो हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होती दूसरे हम जो भी रेसिपी बनाकर खाते है। वह भी बहुत ही टेस्टी बनती है। इसलिए आपको ताजी पालक का ही use करना चाहिए।
  • अगर आप इस तरह से लहसुनी पालक की सब्जी को बनाकर खाएंगे तो बड़े और बच्चे सभी को काफी पसन्द आएगा।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि लहसुनी पालक रेसिपी – Lehsuni Palak Recipe in Hindi, सामग्री, लहसुनी पालक बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए