शक्करपारा रेसिपी – Easy Shakarpara Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेगे कि शक्करपारा रेसिपी – Easy Shakarpara Recipe in Hindi, सामग्री, शक्करपारा रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

शक्करपारा रेसिपी – Easy Shakarpara Recipe in Hindi

शक्करपारा एक बहुत ही आसानी से बन जाने वाली रेसिपी है। यह बहुत ही कम समय में और बहुत ही आसानी से बन जाने वाली रेसिपी है। शक्करपारे को आप कई तरीके से बना सकते है। शक्करपारे आप चीनी का सीरा बनाकर भी बना सकते है। या फिर आप हमने जो आसान तरीके से शक्करपारा बनाया है। आप वैसे भी बना सकते है। बच्चे अक्सर शक्करपारा बनाकर खाना पसन्द करते है। शक्करपारे को आप गुड़ या फिर शक्कर किसी से भी बना सकते है। अगर आपको शक्करपारे खस्ता खाने का मन हो तब आप मोयन घी का लगाइए। घी में शक्करपारे अच्छे बनते है।

शक्करपारा बनाने की विधि –

  1. आज हम आप लोगो के साथ बहुत ही मजेदार सी रेसिपी शेयर करने चल रहे हैं। आज हम बनाने चल रहे हैं। शक्करपारे यहां पर हमने प्लेट में शक्कर लिया है। इस पर हम दो छोटे इलायची भी ले लेते हैं। इसके बाद मिक्सी के जार में डालकर हम शक्कर को पीस लेंगे। अगर आपके पास पीसी हुई चीनी है। तो पीसने की जरूरत नहीं है।
  2. अब हम यहां पर एक कटोरी मैदा ले लेते हैं। इसके बाद हम रिफाइंड तेल ले लेंगे। तेल से हम मोयन लगाएंगे आप घी से भी मोयन लगा सकते हैं। इससे शक्करपारे और भी क्रिस्पी बनेंगे इतना मोयन होना चाहिए की हाथ में बांधने पर मुट्ठी बने। जैसे-हमने एक कटोरी मैदा लिया है। तो उसका तीन तिहावा चीनी ले लेंगे यानी की दो हिस्सा मैदा और एक हिस्सा चीनी रहेगी।
  3. हम मैदा को यहां पर दूध में गूथ रहे हैं।आप दूध की जगह पानी भी ले सकते है। हम मैदे को अच्छी तरह से गूथ लेंगे मैदे का डो न बहुत ज्यादा सॉफ्ट होना चाहिए, और ना ही बहुत ज्यादा हार्ड होना चाहिए। 10 से 15 मिनट तक रेस्ट पर छोड़ देंगे। यहां पर डो हमारा सेट हो गया है।
  4. अब हम कढ़ाई में घी या तेल कुछ भी ले लेते हैं। गैस को धीम करके हम तेल को गर्म होने के लिए रख देंगे। इधर हम शक्करपारा बनाकर तैयार कर लेते है। पहले हम डो में से लोई तोड़ते है। उसके बाद हम शक्करपारे को बेलकर तैयार कर लेते है। हमे शक्करपारे को न बहुत ज्यादा मोटा और न बहुत ज्यादा पतला बेलना है। मीडियम ही रखना है। हमने शक्करपारे को बेलकर तैयार कर लिया है।
  5. अब हम इसको अपने मनचाहे आकार में कट कर सकते है। कट करके हम शक्करपारे को तल लेते है। क्योकि हमने पहले ही तेल गर्म होने के लिए रख दिया था। इसके बाद हम लो फ्लेम पर शक्करपारे को तल लेते है। हाई फ्लेम पर तलने पर ऊपर से तो शक्करपारे हमारे पक जायेगे, लेकिन अन्दर से कच्चे रहेंगे। शक्करपारे का कलर चेंज हो गया है। अब हम तल लेते है। आप शक्करपारे को कभी भी बनाकर खा सकते है।

सुझाव –

  1. शक्करपारे को आप आटे और मैदे दोनों से बना सकते है। दोनों से ही शक्करपारे अच्छे बनते है।
  2. शक्करपारा गुड़ और शक्कर दोनों से ही अच्छा बनता है। बस दोनो का टेस्ट अलग-अलग होता है।
  3. अगर आप मैदे में घी का मोयन लगाते है। तो शक्करपारे खस्ता बनेगे।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि शक्करपारा रेसिपी – Easy Shakarpara Recipe in Hindi, सामग्री, शक्करपारा रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए