नारियल की बर्फी रेसिपी – Coconut Burfi Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि नारियल की बर्फी रेसिपी – Coconut Burfi in Hindi, सामग्री, नारियल की बर्फी रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

नारियल की बर्फी रेसिपी – Coconut Burfi Recipe in Hindi

नारियल की बर्फी बनाने के लिए आपको बहुत ही कम सामानो की जरुरत पड़ती है। कम सामान में और कम मेहनत में यह बर्फी बनकर तैयार हो जाती है। नारियल की बर्फी को आप ताजे नारियल को घिसकर तैयार किया जाता है। ताजे नारियल से और सूखे नारियल से दोनों से नारियल की बर्फी बनाई जाती है। बर्फी बनाने के लिए आपको नारियल के बुरादे की जरुरत पड़ेगी। और बर्फी को आप फ्रिज में हफ्ते तक रख सकते है।

नारियल की बर्फी रेसिपी बनाने की सामग्री –

  1. सूखे नारियल का बूरा – एक कटोरी (200gms)
  2. घी – 1 से 2 चम्मच
  3. दूध – एक गिलास
  4. पिसी हुई चीनी – 150gms
  5. इलाइची का पावडर – आधा छोटा चम्मच
  6. गार्निशिंग के लिए नारियल का बुरादा

नारियल की बर्फी रेसिपी बनाने की विधि –

  1. सबसे पहले हम कढ़ाई में घी ऐड करेंगे। यहां पर हमने एक कटोरी नारियल का बूरा लिया है। उसको भी हल्का सा भून लेना है। क्योंकि हम बनाने चल रहे हैं। नारियल की बर्फी यहां पर हम गैस की फ्लेम को लो पर रखेंगे और हमे लगातार चलाते रहना है। नारियल के बूरे को बस थोड़ा सा भूनना है। ज्यादा रोस्ट नहीं करना है। हमें इसका कलर चेंज नहीं करना है।
  2. हम नारियल के बुरादे में एक गिलास फुल फ्रीम दूध ऐड कर देंगे। बुरादे में दूध को अच्छे से चलाते हुए मिक्स कर देंगे। थोड़ी देर के बाद अब इसमें हम चीनी ऐड कर देंगे। यहां पर मीठा अपने टेस्ट के हिसाब से ऐड करिएगा। एक कटोरी नारियल में हमने यहां पर आधी कटोरी चीनी ऐड किया है। हमें इसको लगातार चलाते रहना है। जिससे की तली में लगे ना हमने यहां पर मिल्क पाउडर भी ऐड किया है। आप यहां पर मावा या मलाई भी ऐड कर सकते हैं। इससे भी बर्फी में बहुत ही अच्छा टेस्ट आएगा या फिर आप उसको ऐसे भी बना सकते हैं।
  3. कोकोनट की बर्फी बहुत ही कम सामानो में और बहुत ही जल्दी बन जाती है। वह भी बिना किसी झंझट के हम इसको लगातार चलाते रहेंगे। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि बर्फी इकट्ठा होने लगी है। जब यह इकट्ठा होने लगे और एक गोली सी बनने लगे। तब इसका मतलब की मिश्रण पक गया है। हमने यहां पर इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए इलायची का पाउडर ऐड किया है। आपको इलायची पसंद हो तो ऐड करिएगा, वरना स्किप कर दीजिएगा।
  4. इसको भी अच्छे से मिक्स कर लेंगे। बर्फी को अच्छे से पका लिया है। एक जगह पर इकट्ठा होने लगी है। हम थाली में घी लगा लेंगे। अगर आपके पास बर्फी जमाने का ट्रे हो तो आप बर्फी को उसमे जमा सकते है ,नही तो आप इस मिश्रण को गरम-गरम थाली में घी लगाकर फैला सकते हैं। अब यहां पर हमने इसको फैलाने के लिए एक कटोरी में घी लगा लिया है। कटोरी से चिकना करके हम थाली में फैला देंगे। हमने बर्फी को अच्छे से फैला लिया है।
  5. अब इसको हम रातभर सेट होने के लिए छोड़ देते है। आप इसको 5 से 6 घंटे बाद भी चेक कर सकते है। यहा पर बर्फी हमारी सेट हो गई है। हम बर्फी को कट कर सकते है। हमारी बर्फी बहुत ही सॉफ्ट और बहुत ही अच्छी बनी है। यहां पर हमने बर्फी की पीस को कट कर लिया है। हमने यहां पर बर्फी के पीस को प्लेट में निकाल लिया है। अब हम नारियल के बुरादे से बर्फी पर गार्निशिंग कर लेते है। जिससे हमारी बर्फी देखने में बहुत ही अच्छी लगे। इस बर्फी को बनाना बहुत ही आसान है। और खाने में बहुत ही अच्छी लगती है।

सुझाव –

  1. नारियल की बर्फी को आप सूखे नारियल से या फिर ताजे नारियल के बुरादे की बर्फी बनाकर खा सकते है।
  2. नारियल की बर्फी को आप फ्रिज में हफ्तों से ज्यादा दिनों तक स्टोर करके रख सकते है।
  3. नारियल की बर्फी को आप मावे में भी बना सकते है। मावा डालने से टेस्ट और भी अच्छा हो जाता है।
  4. बर्फी में फ्लेबर के लिए आप इलाइची का पावडर या फिर केवड़ा एसेंस भी डाल सकते है।

यह भी पढ़े :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि नारियल की बर्फी रेसिपी – Coconut Burfi Recipe in Hindi, सामग्री, नारियल की बर्फी रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए