चकली रेसिपी बनाने का तरीका – Chakli Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेगे कि चकली रेसिपी बनाने का तरीका – Chakli Recipe in Hindi, सामग्री, चकली रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसन्द आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

चकली रेसिपी बनाने का तरीका – Chakli Recipe in Hindi

चकली रेसिपी वैसे तो अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नामो से जानी जाती है। चकली एक बहुत ही फेमस रेसिपी है। यह अलग-अलग जगह पर अलग आटे से बनाई जाती है। कही पर गेहूं के आटे से तो कही पर बेसन, मैदे से बनाई जाती है। चकली को आप मोल्ड से भी बना सकते है। या फिर घर में रखे जुगाडू सामान से बनाई जाती है। चकली सभी नमकीनो में से एक बहुत ही क्रिस्पी नमकीन मानी जाती है, जो अक्सर सभी को पसन्द आती है।

सामग्री –

  1. मैदा – एक कटोरी
  2. सूजी – एक चम्मच
  3. अजवाइन – आधा चम्मच
  4. जीरा – आधा चम्मच
  5. लाल मिर्च का पावडर – एक चौथाई चम्मच
  6. अमचुर पावडर – एक चौथाई चम्मच
  7. चाट मशाला – आधा छोटा चम्मच
  8. घी – दो बड़े चम्मच
  9. नमक – स्वादानुसार
  10. पानी – आवस्यकतानुसार
  11. तेल – तलने के लिए तेल

चकली बनाने की विधि –

  1. यहां पर हमने एक कटोरी मैदा लिया है। एक चम्मच के करीब हम सूजी ले लेंगे। थोड़ा सा अजवाइन हाथों से क्रश करके ऐड करेंगे। अजवाइन से बहुत ही अच्छा फ्लेवर आता है। अब हम आधे चम्मच के करीब जीरा ऐड कर देते है। चकली को चटपटा बनाने के लिए हम कुछ मसाले भी ऐड कर लेंगे। यहां पर हम एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च का पाउडर और एक चौथाई चम्मच हम अमचूर का पाउडर भी लेंगे। यहां पर इसके टेस्ट को चटपटा बनाने के लिए हम थोड़ा सा चाट मसाला ऐड कर लेंगे। यहां पर हमने तड़का पैन ले लिया है। इसमें हम दो बड़े चम्मच घी ऐड करेंगे। इसके बाद में हम मैदे में जो भी चीज ऐड की थी। उसे मिक्स कर लेंगे।
  2. मिक्स करने के बाद हमने जो घी गर्म किया था। गरमा-गरम घी इसी में add कर देंगे, आपको घी गर्म ही ऐड करना है। हाथों से मिक्स नहीं करना है, चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके मिक्स करेंगे। अब हम इसी स्टेज पर टेस्ट के हिसाब से नमक ऐड कर देंगे। अब हम हाथों से अच्छे से मिक्स कर लेंगे। आप इसको मसलते हुए अच्छे से मिक्स करिएगा। अब मिश्रण हमारा परफेक्ट है। क्योंकि हाथों से मुट्ठी बनाने पर यह बंध रहा है। हमें मिश्रण ऐसा ही चाहिए। तभी हमारी चकली बहुत ही क्रिस्पी बनेगी।
  3. आप चावल का आटा भी ऐड कर सकते हैं। तब भी चकली बहुत ही क्रिस्पी बनेगी और साथ में आप इसको गेहूं के आटे से भी बना सकते हैं। हम पानी को थोड़ा-थोड़ा ऐड करते रहेंगे और डो तैयार करेंगे। यहां पर डो हमारा रेडी हो गया है। अभी मैदे को और गूथना है। क्योंकि हमें सॉफ्ट डो तैयार करना है। यहां पर डो हमारा हार्ड लग रहा था। इसलिए हमने दो चम्मच के करीब फिर से पानी ऐड किया। अब इसको हम फिर से गूथ लेंगे जितना अच्छा डो रहेगा उतनी ही अच्छी चकली बनेगी। हमने सॉफ्ट डो तैयार कर लिया है। अब हम इसको 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ेंगे क्योंकि हमने सूजी ऐड की थी।
  4. यहां पर डो को रेस्ट पर रखे 10 मिनट हो गए हैं। हमने जो सूजी ऐड की थी वह अच्छे से फूल गई है। अब हम मैदे के डो को दो पार्ट में कर लेंगे और एक की चकली बनाएंगे। पहले हम इसको अच्छे से बेलेंगे। इसको बेलने में ना हमें तेल लगेगा और ना सूखा आटा लगेगा यह बहुत ही आसानी से बिल जाएगी। बस हमें एक बात का ध्यान रखना है। कि इसको बेलते समय हमें चारों तरफ घुमा-घुमा कर बेलना है। कहीं पर मोटा और कहीं पर पतला नहीं बेलना है। यहां पर हम बड़े से रोटी बेल कर तैयार कर लेंगे। रोटी जितनी पतली बिली रहेगी उतनी ही खस्ता चकली बनेगी, दोस्तों यहां पर हमने बेल करके तैयार कर लिया है।
  5. अब हम इसको कट करेंगे। कट करने में आप चाकू से कटर से कट कर सकते है। इस तरह से लंबे लंबे पतले पतले कट करिएगा। काटते समय यदि बीच में कट या फट जाते हैं। तब इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि हमने इसमें जीरा ऐड किया है। हमने कट कर लिया है। अब यहां पर हम किनारे से 2 से 3 लाइन निकाल लेंगे इधर और उधर दोनों किनारे से निकलेंगे। अब हम आपको चकली बनाना बताते हैं। यहां पर आप दो से तीन स्टिक ले सकते हैं। पहले हम दो लाइन लेकर दिखाते हैं। फिर आप देखेंगे की रस्सी की तरह बनता चला जाएगा। अब करना यह है की हाथों से घूमाते हुए हम दूसरे साइड तक लेकर आते हैं। इस प्रक्रिया को आपको बहुत ध्यान से करना है। आपको इसकी साइट को अच्छे से दबाना है। क्योंकि क्या है,जब हम चकली तलेंगे तब यह खुल जाएंगी जब यह अच्छे से चिपकी रहेंगे तब तलते समय नहीं खुलेंगे।
  6. आपको लास्ट में चिपकाने पर बहुत ही ध्यान देना है। यहां पर एक चकली बनकर तैयार हो गई है। दो लाइन से बनी हुई चकली छोटी है और अगर हम तीन लाइन से चकली बनाएंगे तो यह बड़ी बनेगी। आपको जैसा भी पसंद हो आप वैसे बनाये। इसको भी उसी प्रक्रिया से बनाना है। पहले हम तीनों लाइनों को आपस में चिपका लेंगे। फिर हम एक साइड से पकडेंगे और दूसरे साइड से हम घूमाते जाएंगे। यहां पर फिर यह रस्सी की तरह बनता जा रहा है। फिर हमने उसी तरह से चकली बनाएंगे जैसे हमने पहले बनाई थी। एक साइड से घूमाते हुए हम दूसरे साइड ले जाकर चिपका देंगे। आपको हाथों से दबाते हुए इसको चिपकाना है। यहां पर हमारी दूसरी चकली बन गई है। ऐसे हम दूसरी तीसरी चौथी पांचवी सारी चकली बनाकर तैयार कर लेंगे।
  7. यहां पर एक बैच हमारा बनकर तैयार हो गया है। कढ़ाई में हमने तेल गरम होने के लिए पहले से रख दिया था। यहां पर हम थोड़ा सा मैदा डालकर देखते हैं की तेल का टेंपरेचर कैसा है। क्योंकि हमें तेल का टेंपरेचर मीडियम गर्म चाहिए। क्योंकि हमें चकलियो को बहुत ही क्रिस्पी बनाना है। अब हम एक-एक करके आराम से चकलियो को पलट लेते हैं। आपको बहुत ध्यान से उलटते पलटते हुए चकलियो को तलना है। आप इसको चकली या मठरी भी कह सकते हैं। जैसे आपने पूरी बेली आप इसको कट कर सकते हैं। यहां पर चकली का कलर चेंज हो गया है। चकली लाइट गोल्डन ब्राउन हो गई है अब हम चकली को तल लेते है।

सुझाव –

  1. चकली की नमकीन को आप बनाकर लम्बे समय के लिए एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके खा सकते है। यह बिल्कुल भी खराब नही होगी।
  2. चकली को आप आटे, मैदे, बेसन, चावल के आटे, उरद की दाल किसी से भी बना सकते है।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष –

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि चकली रेसिपी बनाने का तरीका – Chakli Recipe in Hindi, सामग्री, चकली रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए