पत्तागोभी की सब्जी रेसिपी – Cabbage Sabzi in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि पत्तागोभी की सब्जी रेसिपी – Cabbage Sabzi in Hindi, सामग्री, पत्तागोभी की सब्जी रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

पत्तागोभी की सब्जी रेसिपी – Cabbage Sabzi in Hindi

पत्तागोभी की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है। पत्तागोभी की सब्जी में अगर आप आलू, मटर, टमाटर सभी चीजों को मिलाकर बनायेगे तो सब्जी बहुत ही टेस्टी बनती है। आज हम आपको बहुत ही आसानी से सब्जी बनाना बताएंगे। हम सबसे पहले एक फूल गोभी को लेकर साफ कर लेते है। उसके हम पत्तागोभी को टुकडो में कट कर लेते है। अगर आप सब्जी में और भी चीजे add करते है तब आप उसको भी कट कर लीजिए, जैसे -आलू, मटर, टमाटर, लहसुन, प्याज, हरीमिर्ची, हरीधनिया, आप सब्जी में और भी चीजे add कर सकते है। आपको जो भी चीजे सब्जी में पसंद हो add कर सकते हो। आप पत्तागोभी की सब्जी को उबालकर भी बना सकते हो। लेकिन हम पत्तागोभी की सब्जी को कटकरके बनाएंगे। कट करके बनाई हुई पत्तागोभी का टेस्ट खाने में और भी अच्छा होता है। सब्जी को आप चावल के साथ या फिर रोटी के साथ खा सकते है। तो चलिए बनाना शुरू करते है।

सामाग्री –

  • तेल – 3 से 4
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  • प्याज – 1 मीडियम साइज
  • जीरा – 1 चम्मच
  • पत्तागोभी – 1 फूल
  • आलू – 2 मीडियम साइज
  • मटर – 100gms
  • टमाटर – 3 से 4
  • धनिया पावडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पावडर – आधा चम्मच
  • लालमिर्च का पावडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

पत्तागोभी की सब्जी बनाने की विधि –

  1. यहां पर कढ़ाई में हमें तीन से चार बड़े चम्मच तेल ऐड किया है। तेल के गर्म हो जाने के बाद हम उसमे जीरा add करते है। जीरा के सिकने के बाद हम यहां पर कटे हुए लहसुन ऐड कर देते है। जब लहसुन का थोड़ा सा कलर चेंज हो जाएगा। इसके बाद हम एक मीडियम साइज की प्याज को ऐड कर देते हैं। हमने कटे हुए प्याज और साथ में हमने एक हरी मिर्ची को भी ऐड किया है दोनों को सिकने देते हैं। अब हम कटे हुए पत्तागोभी add करेंगे। इसके बाद हम सब्जी को थोड़ा सा चला लेते हैं। सब्जी आपस में अच्छे से मिल जाएगी।
  2. उसके बाद हम यहां पर हरी मटर ऐड करेंगे और साथ में हमने यहां पर एक मीडियम साइज के आलू को काटा था उसको भी ऐड कर लेते हैं। सब्जी का टेस्ट बढ़ जाएगा। अच्छे से चला लेते हैं। जिससे सारी सब्जी आपस में मिल जाएगी। हम यहां पर गैस की फ्लेम को लो पर रखेंगे। सब्जी को चलाने के बाद यहां पर हम कुछ मसाले ऐड कर लेते हैं। यहां पर हमने एक चम्मच धनिया पाउडर ऐड किया है। आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर भी ऐड किया है। इसके बाद हम टेस्ट के हिसाब से नमक add कर लेते हैं।
  3. एक बार सब्जी को फिर से चला लेंगे। यहां पर हम लो फ्लेम पर ढक्कन लगाकर सब्जी को पकाएंगे। एक बार हम फिर से ढक्कन हटा कर सब्जी को चला लेते हैं। सब्जी पक गई है। आलू और मटर सॉफ्ट हो गए हैं। टमाटर को कट किया था, उसको भी ऐड करेंगे साथ में हरा धनिया भी ऐड कर लेते हैं। .सब्जी को अच्छे से मिक्स कर लेंगे। यहां पर सब्जी हमारी बन गई है। हम सब्जी को सर्व कर लेते हैं इस सब्जी को आप रोटी, चपाती या फिर चावल के साथ enjoy कर सकते हैं।

सुझाव –

  • सब्जी बनाने के लिए पत्तागोभी ताजी लेनी चाहिए।
  • पत्तागोभी की सब्जी को आप उबालकर या फिर बिना उबाले कच्चे भी बना सकते हो।
  • पत्तागोभी की सब्जी में आप अपने पसन्द की सब्जिया भी add कर सकते हो जैसे आलू, , मटर, टमाटर, भी add कर सकते हो।
  • सब्जी को आप गर्मागर्म चावल के साथ या फिर रोटी, चपाती के साथ enjoy

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि पत्तागोभी की सब्जी रेसिपी – Cabbage Sabzi in Hindi, सामग्री, पत्तागोभी की सब्जी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए