मटर पराठा रेसिपी – Matar Paratha in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे, मटर पराठा रेसिपी – Matar Paratha in Hindi,  मटर पराठा रेसिपी, सामग्री, मटर पराठा रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

मटर पराठा रेसिपी – Matar Paratha in Hindi

मटर पराठा रेसिपी – Matar Paratha in Hindi, दोस्तों मटर का सीजन चल रहा है ऐसे में मटर की रेसिपी बनाना तो बनता है। हम सर्दियों में अक्सर मटर की रेसिपी बनाना और खाना पसंद करते है। आज हम आप लोगो के साथ शेयर करने चल रहे है। मटर के पराठे की रेसिपी जिसे बनाना बहुत आसान है। बस बनाते समय हमे कुछ बातो का ध्यान रखना होता है। सर्दियों में मटर का पराठा गरमा गर्म खाने में बहुत ही अच्छा लगता है। यह मटर का पराठा बच्चो के साथ बड़ो को भी खूब पसन्द आता है। आप पराठे को मीठी वाली मटर से बनाना जिससे पराठे का टेस्ट और भी अच्छा आएगा।

Image Source

सामग्री

  1. जीरा
  2. तेल
  3. लहसुन
  4. अदरख
  5. प्याज
  6. मटर
  7. नमक
  8. आटा
  9. पानी

चटनी की सामग्री

  1. टमाटर
  2. लहसुन
  3. हरी मिर्च
  4. नमक

मटर का पराठा बनाने की विधि

  1. यहां पर हमने कढ़ाई में तेल गर्म किया तेल के गर्म हो जाने के बाद हमने यहां पर जीरा ऐड किया है। जीरा के सिकने के बाद हमने लहसुन और अदरक को भी ऐड किया है।
  2. इन सबके सिकने के बाद हमने यहां पर एक मीडियम साइज के प्याज को बारी बारी काट करके ऐड किया है। इसको पकने देते हैं। इसके बाद यहां पर हम मटर ऐड करेंगे। लो फ्लेम पर मटर को पकने देते है। अगर आप इस तरह से मटर के पराठे बनायेगे तो आपके पराठे बहुत ही अच्छे बनेंगे।
  3. मटर का पराठा खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और बनाना भी आसान होता है। अब हम मटर में नमक ऐड कर देते है। आप नमक अपने टेस्ट के हिसाब से ऐड करिएगा।
  4. लो फ्लेम पर मटर को पकने देते हैं। इधर हम मटर के पराठे का आटा तैयार करेंगे इसके लिए हमने यहां पर दो कटोरी आटा लिया है। हम आटे में कुछ भी ऐड नहीं करेंगे। हम आटे का एक स्वाफ्ट डो तैयार करते है। हमने यहाँ पर आटा गूथ करके रेडी कर लिया है। आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ देते है।
  5. इधर हम मटर को भी चेक कर लेते है। मटर सॉफ्ट हो गयी है। दबाने पर हाथो से अच्छे से दब रहा है। मटर अच्छे से पक गए है। अब हम गैस बंद कर देते है।
  6. मटर के थोड़ा ठंडा होने के बाद पीस लेते है। बस हमें दरदरा सा पीसना है। यहां पर हम आटे में से लोई तोड़ेंगे और हाथों से कटोरी जैसा बनाएंगे इसको हम गहरा कर लेंगे क्योंकि हम इसमें मटर की फीलिंग भरेंगे।
  7. अब मटर की फीलिंग को नींबू की साइज का ले लेंगे। अब इस चकले में मटर की फीलिंग को भर देते है। हाथों से किनारो को दबाते हुए हम फिलिंग को अंदर में रखके बंद कर देते है।
  8. इसके बाद हम चकले में एक बार फिर से सूखा आटा लगा लेंगे पहले तो हम हाथों से प्रेस करते हुए चारों तरफ फैला लेते हैं इसके बाद बेलन की सहायता से हम पराठे को बेल लेते हैं।
  9. इसके बाद हम मटर के पराठे को सेक लेते है। आप देख सकते हैं पराठा हमारा फूल रहा है।
  10. आलू का पराठा तो आपने कई बार बनाया होगा, एक बार इस तरह से मटर का पराठा बनाकर देखिए आपको बहुत ही पसंद आएगा।
  11. एक साइड से पराठे सिख गए हैं हमने पराठे को दूसरे साइड पलट दिया है इसी तरह से हम लोग फ्लेम पर उलटते पलटते पराठे को अच्छे से सेक लेंगे।
  12. पराठे के साथ खाने के लिए यहां पर हमने टमाटर की चटनी भी बनाई थी हमने दो टमाटर को भून लिया था। 3 से 4 लहसुन की कलियां दो हरि मिर्ची को डालकर के पीस लिया था टमाटर की चटपटी तैयार हो गयी है।आप पराठे को कैचप या फिर अपनी मनपसंद चटनी के साथ खा सकते है।

सुझाव

  • मटर का पराठा बनाने के लिए मटर मीठी वाली लेनी चाहिए। जिससे पराठे अच्छे बनेगे।
  • हमे मटर को ज्यादा नहीं पीसना है। बस दरदरा सा ही पीसना है।
  • पराठे का आटा मुलायम गूथना है। जिससे पराठे फटेंगे नहीं।
  • मटर के पराठे को आप घी या तेल किसी में भी बना सकते है, दोनों में ही अच्छा बनेगा।
  • पराठे को आप कैचप या फिर चटनी के साथ खा सकते है।
  • आपको पराठे को लो फ्लेम पर सेकना है।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष

दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि,मटर पराठा रेसिपी | Matar Paratha in Hindi, सामग्री, मटर पराठा रेसिपी की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दे सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए