गोभी पराठा रेसिपी – Gobhi Paratha Recipe in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कि गोभी पराठा रेसिपी – Gobhi Paratha Recipe in Hindi, सामग्री, गोभी पराठा रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

गोभी पराठा रेसिपी – Gobhi Paratha Recipe in Hindi


गोभी पराठा रेसिपी – Gobhi Paratha Recipe in Hindi, गोभी का पराठा भारत के लोगों को बहुत ही पसंद आता है। हम पराठे को चटनी, अचार और दही के साथ खाना पसन्द करते है। भारत के लोग पराठो को दिन में किसी भी समय नाश्ते, दोपहर के खाने और रात के खाने में खाते है। अक्सर हम पराठे को सुबह के नाश्ते में खाना पसन्द करते है। पंजाब के लोग पराठे खाने के बहुत ही शौकीन होते हैं पूरी सर्दियों में वह तरह-तरह के पराठे खाना पसन्द करते है। गोभी का पराठा बनाने के लिए गेहूं के आटे का use किया जाता है। सर्दियों के मौसम में पराठे खाने का बहुत ही अच्छा लगता है। इसको आप दही और हरी चटनी के साथ खाएंगे तो पराठे का स्वाद दुगना हो जाता है।

सामग्री

  1. गोभी – आधा किलो
  2. तेल – आवस्यकतानुसार
  3. हरी मिर्च – दो
  4. धनिया पावडर – 1 चम्मच
  5. हल्दी पावडर – आधा चम्मच
  6. लाल मिर्च पावडर – आधा चम्मच
  7. नमक – स्वादानुसार
  8. आटा – 1 कप
  9. पानी – आवस्यकतानुसार

गोभी का पराठा बनाने की विधि –

  1. यहां पर हमने आधा किलो गोभी लिया है। गोभी को साफ करके हमने इसके डेंटल को हटा दिया है। अब हम गोभी को कद्दूकस कर लेते हैं।
  2. हमने यहां पर गोभी को कद्दूकस कर लिया है आप पराठे को दो तरीके से बना सकते हो।
  3. इसके बाद हम हरि मिर्ची ऐड करेंगे यहां पर हमने दो हरि मिर्ची को बारी-बारीक काट लिया था। इसके साथ ही कुछ सूखे मसाले भी ऐड करेंगे यहां पर हमने एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा ही चम्मच लाल मिर्च का पाउडर भी ऐड किया है। अगर आप तीखा खाते हो तो लाल मिर्च का पाउडर ऐड करियेगा। वरना स्किप कर दीजिएगा। मसाले को थोड़ा सा भूनाने के बाद हम इसमें कद्दूकस किया हुआ गोभी भी ऐड कर देते हैं गोभी को चला लेते हैं।
  4. गोभी को अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस की फ्लेम को लो पर रखते है। जिससे गोभी जल्दी पक जाएगी। थोड़ी देर के बाद गोभी हमारी पक गयी है। हम गैस बंद कर देते है।
  5. इधर हम आटा गूथ कर तैयार कर लेते है।1 कप आटे में आवस्यकतानुसार पानी ऐड करेंगे, आटे में पानी थोड़ा-थोड़ा ऐड करके एक स्वाफ्ट डो तैयार कर लेंगे। आटा बहुत ही सॉफ्ट होना चाहिए जितना मुलायम आटा रहेगा उतना ही अच्छा पराठा बनेगा, हम आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ देते है। 10 मिनट के बाद आटे को फिर से चिकना कर लेते है।
  6. गोभी की फीलिंग भी ठण्डी हो गयी है। अब हम पराठा बनाना स्टार्ट कर देते हैं, आटे में चकला बना लेंगे चकले को हम बेलन से थोड़ा सा बेल लेते हैं। आप यहां पर हाथों से भी फैला सकते हो हमने चकले को थोड़ा बड़ा बेल लिया है। इसके बाद हम इसमें गोभी की फीलिंग भर लेते हैं।
  7. फीलिंग को अंदर दबाते हुए चकले को बंद कर लेते हैं। पहले हम हाथों से थोड़ा सा फैला लेते हैं। हाथो से थोड़ा सा फैलाने के बाद हम हल्के हाथ से बेलन चलाएंगे। हल्के हाथ से बेलन चलाने पर पराठे फटेंगे नहीं बहुत ही अच्छे बनेंगे। हमने यहां पर पराठे को बेल करके तैयार कर लिया है।
  8. अब तवे पर थोड़ा सा पहले से ही तेल लगा लेंगे इसके बाद हम पराठे को सेक लेते हैं। एक तरफ से सिखने के बाद हम पराठे को पलट देंगे। फिर हम दूसरी तरफ भी तेल लगा लेते हैं। आप पराठे को घी तेल दोनों से ही बना सकते हो हम पराठे को दूसरे साइड पलट देते हैं। इस पर भी तेल लगा लेंगे।
  9. दोनों साइड से उलते पलते हुए पराठे को अच्छे से सेक लेंगे। हमारा गरमा गर्म और करारा गोभी का पराठा तैयार है।
  10. आप पराठे को केचप के साथ या फिर टमाटर की चटनी के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

सुझाव –

  • गोभी का पराठा बनाने के लिए गोभी ताजी लेनी चाहिए। और गोभी का फूल अच्छा होना चाहिए। कीड़े नहीं होना चाहिए , पराठे बनाते समय इस बात का ध्यान दे।
  • पराठे का आटा मुलायम होना चाहिए, जिससे पराठे फटेंगे नहीं।
  • गोभी के पराठे को लो फ्लेम पर बनाना चाहिए।
  • पराठे को आप दही चटनी या फिर कैचप के साथ खा सकते है।

यह भी पढ़ें :-

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि गोभी पराठा रेसिपी- Gobhi Paratha Recipe in Hindi, सामग्री, गोभी पराठा रेसिपी, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
देशी स्टाइल मटर का निमोना बनाने का आसान तरीका खट्टे-मीठे आंवले के शर्बत बनाने का बिल्कुल आसान तरीका आंवला के खट्टे मीठे स्वादिस्ट लड्डू Amle ka jam banane ka aasan trika Amla ki Chatni banane ka aasan trika . jisko khane se aap do ki jagh char roti khayege Amla ki candi banane ka aasan trika . aap amla ki candi ko aasani se kaise bna sakte hai . Amla ka murabba khane me bahut hi testy hota hai to chaliye aaj hm aapko amle ka murabba banana batate hai gajar ka murabba banane ka anokha trika आलू के फूले-फूले गर्मागर्म पराठे रसभरी जलेबी जो सबके मन को भए