हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे, आलू पराठा रेसिपी – Aloo Paratha Recipe in Hindi, सामग्री, आलू पराठा रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।
आलू का पराठा बहुत ही फेमस डिश है। इसको हम लोग नाश्ते में खाना अधिक पसन्द करते है। सुबह के नाश्ते में चाय के साथ हम इस नाश्ते को enjoy करते है। आप पराठे को हरी चटनी या फिर टोमैटो कैचप के साथ भी खा सकते है। यह आलू का पराठा ढाबे में आसानी से मिल जाता है। आज हम आपको ढाबा स्टाइल आलू का पराठा बनाना बताएंगे।
इसे भी पढ़े –
मटर पराठा रेसिपी – Matar Paratha in Hindi
आलू पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री –
- गेहूँ का आटा – 2 कप
- नमक – आधी छोटी चम्मच
- तेल – एक चम्मच
- पानी – आवस्यकतानुसार
भरावन की सामग्री –
- आलू – 5-6 मीडियम साइज के (उबले हुए और मैश किये हुए )
- प्याज – एक बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2 से 3 (पेस्ट)
- लहसुन – 13 से 14 कली (पेस्ट)
- अमचुर पाउडर – आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला – एक चौथाई चम्मच
- सौफ – आधा छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों का तेल – एक बड़ा चम्मच
- धनिया पत्ता – आवस्यकतानुसार बारीक कटा हुआ
- बटर या तेल – पराठा सेकने के लिए
इसे भी पढ़े –
गोभी पराठा रेसिपी – Gobhi Paratha Recipe in Hindi
आलू का पराठा बनाने की विधि –
- आलू का पराठा बनाने के लिए हम सबसे पहले आलू को उबाल लेंगे। एक कूकर में हम आलू को साफ करके थोड़ा सा पानी ऐड करके उबलने के लिए रख देते है। 2 सीटी आने के बाद गैस बन्द कर देंगे। अब हम आलू को छील करके मैश कर लेते है।
- अब हम पराठे का आटा गूथकर तैयार कर लेते है। गेहूँ का आटा लेंगे उसमें रिफाइन्ड और नमक डालके थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूथ लेंगे। और डो को 10 मिनट तक ढक्कर रेस्ट पर छोड़ देते है।
- हम गैस पर एक कढ़ाई गर्म होने के लिए रखते उसमें तेल ऐड करेंगे। तेल के गर्म हो जाने के बाद गैस की फ्लेम को लो पर कर देंगे। और उसमें सौफ डाल देंगे जब सौफ चटकने लगे तब हम उसमें बारीक कटा हुआ प्याज ऐड कर देंगे। प्याज को अच्छे से भूनने के बाद हम उसमें हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट ऐड करके अच्छे से पकाते है।
- इसके बाद हमने जो आलू को मैश करके रखा था, उसको भी ऐड कर देते है। फिर हम इसमें सारे सूखे मसाले ऐड कर देंगे। और टेस्ट के हिसाब से नमक ऐड कर देंगे। लो फ्लेम पर आलू को सोंधा होने तक भून लेते है। आलू भूनने के बाद गैस बंद करके आलू को ठंडा होने देते है। जब आलू अच्छे से ठंडा हो जाएगा तब हम पराठा बनाना स्टार्ट कर देंगे।
- इधर हमारा डो भी सेट हो गया है। आटे में से छोटी-छोटी लोइयाँ तोड़ेगे और उसका चकला बनाकर उसमें आलू की फीलिंग को भर देते है। हाथो से अच्छे से चारो तरफ फैला देंगे। और बेलन से बेल लेंगे। पराठा बेलने के बाद में हम इसको तवे पर सेक लेंगे। ध्यान रहे की पराठा सेकते समय तवा बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
- हम पराठे को लो टू मीडियम फ्लेम पर सेक लेंगे। एक तरफ सिक जाने के बाद में पराठे को पलट देंगे और पराठे में तेल लगा देंगे। दोनों साइड तेल लगाकर पराठे को उलटे-पलते हुए हम पराठे को सेक लेंगे। हमें पराठे को चारो तरफ घुमाते हुए पराठे को सेक लेना है। जब पराठे में चारो तरफ से चित्ती पढ़ जाए और पराठा कुरकुरा हो जाए तब हम गैस बंद कर देंगे।
- आप पराठे को सुबह के नाश्ते में हरी चटनी, टोमैटो कैचप, या फिर चाय के साथ खा सकते है। दोपहर में आप दही या रायते के साथ खा सकते है। शाम को हल्की-फुल्की भूख में पराठे को खा सकते है।
सुझाव –
- कभी भी गर्मागर्म आलू को पराठे में नहीं भरे नहीं तो पराठे फट जाएंगे।
- आप जब भी आलू का पराठा बनाए तब आटा एकदम मुलायम होना चाहिए। और आटे को गूथने के बाद रेस्ट पर जरूर रखना चाहिए। जिससे पराठे हमारे अच्छे बने।
- पराठे में भरने वाली आलू में गाठे नहीं होनी चाहिए। नहीं तो पराठे बेलते समय फट जाएंगे।
- पराठा सेकते समय अगर आप बटर या घी का इस्तेमाल करते है। तो पराठे का टेस्ट अच्छा हो जायेगा।
- अगर आप पराठे को बच्चो के लिए बना रहे हो तो हरी मिर्च का उपयोग कम करे।
निष्कर्ष –
दोस्तों आज इस पोस्ट में हमनें जाना कि आलू पराठा रेसिपी – Aloo Paratha Recipe in Hindi, सामग्री, आलू पराठा रेसिपी की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात किया। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेगे कि हम आपको जल्द से जल्द उत्तर दे सके।