google-site-verification=rgeqLKqnhZbFbz7Q8GIQIicKYGZAXm_7trCBrPEccjw

Mango Milkshake Recipe – मैंगो मिल्कशेक

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे, Mango Milkshake Recipe – (मैंगो मिल्कशेक), सामग्री, मैंगो मिल्कशेक रेसिपी बनाने की विधि, सुझाव, इन सभी topics के बारे में बात करेंगे। उम्मीद है कि आपको ये रेसिपी पसंद आयेगी, अगर आपको इस रेसिपी में कोई भी परेशानी हो तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं।

जब आम का सीजन चल रहा हो तो उस समय हम आम से मैंगो बनाकर पी सकते है। यह बहुत ही आसान सी रेसिपी है। इसको आप झटपट से बनाकर पी सकते है। आम से और भी बेहतरीन सी रेसिपी बना सकते है। मैंगोशेक बनाने के लिए आप एक मीठा और ताजा आम ले लीजिए इससे मैंगोशेक अच्छा बनेगा।
हम आम को उनके गुणों के कारण फलों का राजा कहते है। इस मैंगो सेक की रेसिपी को एकबार बनाकर जरूर से ट्राय करें। आपको काफी पसन्द आएगा। Magnesium, potassium, folate, vitamins A, C and E and dietary fiber अधिक मात्रा में पाये जाते है।

सामाग्री –

  • पके आम – दो मध्यम आकार का
  • नारियल का दूध – दो कप (आप नॉर्मल दूध भी ले सकते है)
  • बर्फ के टुकड़े – आवश्यक्तानुसार
  • चीनी – अपने टेस्ट के हिसाब से

मैंगो मिल्कशेक बनाने की विधि –

  1. सबसे पहले हम दो मध्यम आकार के आम को धोकर छील लेंगे। इन्हें काटकर मिक्सर या ब्लेंडर के जार में डाल लेंगे।
  2. आप इसमें किसी भी प्रकार के स्वाद मिला सकते है। लेकिन अगर आप चाहें, स्वाद के लिए वेनिला अर्क, पिसी दालचीनी या पिसी इलायची भी मिला सकते हैं।
  3. 2 कप नारियल का दूध भी मिलाएं। मैंने यहाँ पर नारियल के दूध का उपयोग किया है। आप बादाम का दूध, जई का दूध, सोया दूध या काजू का दूध मिलाना भी पसंद कर सकते हैं।
  4. आपको अगर मिल्कशेक बहुत गाढ़ा लगता है, तो थोड़ा पानी और ठण्डेपन के लिए बर्फ के टुकड़े डालें और दोबारा से ब्लेंड करें।
  5. अब इसको गिलास में सर्व करें। ऊपर से कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम डालकर पी सकते है।

सुझाव –

आप जब भी पके आम लेने जाएं तब यह सावधानी बरतें। मिल्कशेक बनाने में किसी भी प्रकार के आम का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन उन आमों को नहीं लेना चाहिए, जिसमें बहुत अधिक रेशे होते हैं। लेकिन हमें इस तरह का आम लेना चाहिए जो अधिक रसदार, मीठे और छीलने में आसानी से छिल जाएं। आपका आम जितना मीठा होगा, उतनी ही कम चीनी की आवश्यकता पड़ेगी और आपका मिल्कशेक उतना ही स्वास्थ्यवर्धक होगा।

फलों का राजा किसको कहा गया है?

हम आम को उनके गुणों के कारण फलों का राजा कहते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
गर्मियों के मौसम में ठण्डा-ठण्डा और लू से बचने के लिए नींबू का शर्बत बनाइए और पीजिए रुआबजा का शर्बत बनाने का बहुत ही बेहतरीन तरीका कच्चे आम की चटनी बनाने की का अदभुत और नया तरीका आम पना बनाने का बेहतरीन तरीका आप भी गर्मियों में अपने घर पर ठण्डा-ठण्डा मिल्कशेक बना सकते है। गर्मियों में हर घर में बहुत ही आसानी से बनने वाला मैंगो जूस गर्मियों में ठण्डा-ठण्डा मिल्कशेक बनाएं और आनन्द लें व्रत में खाने वाली थाली नवरात्रि स्पेशल साबूदाना की खीर बनाने का आसान तरीका नवरात्री में बनाएं जाने वाले पूरी सब्जी